दिल्ली के चांदबाग इलाके में हिंसा के आरोपी आम आदमी पार्टी का पार्षद ताहिर हुसैन फिलहाल फरार है। ताहिर की फरारी से उत्तर प्रदेश के अमरोह जिले में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी डरे सहमे हुए हैं। अमरोहा के पतेई खादर, ढबारसी, पौरारा आदि गांवों में ताहिर के रिश्तेदार रहते हैं। उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई से रिश्तेदारों में भी भय है।