सिपाही मनीत प्रताप के भाई बीरू सिंह ने बताया कि उसके भाई और युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच चैटिंग हुई। आरोप है कि इसके बाद युवती ने उसके भाई को परेशान करना शुरू कर दिया। मनीत ने अपने भाई को भी इसके बारे में बताया था कि उसे कोई लड़की परेशान कर रही है।
विज्ञापन
2 of 7
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद मनीत ने फेसबुक से आईडी डिलीट कर दी थी। इसके बाद वह मोबाइल पर कॉल करने लगी थी। उस पर बार बार दबाव बना रही थी कि वह उससे शादी करे। वरना उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि युवती से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह बुलंदशहर के डिबाई की रहने वाली है। नौ माह पहले ही फेसबुक के जरिये दोनों की दोस्ती हुई थी। युवती का भाई पीएसी कांस्टेबल है। उसकी तैनाती मुरादाबाद में है। लेकिन इन दिनों वह मुजफ्फरनगर में ड्यूटी कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
वो शहर में घूम रही है मैंने उससे बात नहीं की
सिपाही ने बुधवार सुबह और शाम इसके बाद रात में अपने घर फोन किया और परिवार के सभी सदस्यों से बात की। भाई ने बताया कि मनीत सामान्य लग रहा था। उसकी बातों से बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा।। इसी दौरान मनीत ने अपने भाई को बताया था कि फेसबुक वाली लड़की शहर में घूम रही है। वह उससे बात करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैंने उससे बात नहीं की है। मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। रात साढ़े नौ बजे भी सिपाही ने भाई को कॉल की थी।
4 of 7
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
परिवार में अकेला कमाने वाला था मनीत
मनीत प्रताप सिंह और उसके बड़े भाई बीरू सिंह ने एक साथ पुलिस भर्ती की तैयारी की थी। मनीत का चयन हो गया था, जबकि बीरू पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया। बीरू ने बताया कि पिता नेपाल सिंह ने मेहनत मजदूरी कर दोनों भाइयों को पढ़ाया था। अब मनीत के ऊपर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी। परिवार में मां शीला देवी, दो बहनें सबीता और प्रबीता हैं। चार भाई बहनों में मनीत सबसे छोटा था। बड़े भाई और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 7
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
गोकशी के मामले में लाइन हाजिर हुआ था सिपाही
पुलिस लाइन में तैनाती से पहले मनीत प्रताप गलशहीद थाने में तैनात थे। गलशहीद क्षेत्र में गोकशी के मामले में तत्कालीन एसओ समेत 14 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किए गए थे। इनमें मनीत प्रताप भी शामिल था। पुलिस लाइन से ही उसे सपा विधायक के गनर के रूप में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
6 of 7
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
कल ड्यूटी नहीं आया था मनीत: विधायक
मुरादाबाद देहात विधान सभा से विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने बताया कि बुधवार को मनीत ड्यूटी पर नहीं आया था। मैं कानपुर गया था। बुधवार को मेरे पास गलशहीद थाने के तत्कालीन प्रभारी अजीत रोरिया ने कॉल कर बताया था कि कोई लड़की गनर मनीत के खिलाफ शिकायत लेकर आई है। तब मनीत से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि उसकी मौसी का देहांत हो गया है। जिस कारण वह आज ड्यूटी पर नहीं आया है।
युवती ने गलशहीद थाने में सिपाही की थी शिकायत
युवती बुधवार को गलशहीद थाने पहुंची थी। उसने सिपाही मनीत के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तब मनीत ने कॉल कर युवती को समझाया और शादी करने के लिए राजी हो गया था। इसके बाद उसे थाने से बाहर बुला लिया था। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया था। शहर में दोनों घूमते रहे। इसके बाद रात को युवती को अपने कमरे पर ले गया था। युवती से कहा था कि वह कल उससे कोर्ट मैरिज कर लेगा। वह किसी तरह की कोई शिकायत थाने में न करे।