फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता 2025: पहला चरण पूरा.. महामुकाबले के लिए मंच तैयार, फाइनल में 60 स्कूलों के छात्र होंगे शामिल

Fri, 16 May 2025 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के पहले चरण के बाद अब ग्रैंड फिनाले की तैयारी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में शामिल 60 स्कूलों के जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी फाइनल में पहुंच चुके हैं। जूनियर वर्ग के फाइनल शनिवार और सीनियर वर्ग के मुकाबले रविवार को दिल्ली रोड स्थित क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में सुबह 8:30 बजे से होंगे।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता 2025 - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का पहला चरण पूरा होने के बाद बच्चों ने ग्रैंड फिनाले की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले शनिवार को और सीनियर वर्ग के फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। इसमें 60 स्कूलों के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। फाइनल मैचों का आयोजन दिल्ली रोड पर मझोला थाने के पास क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में सुबह साढ़े आठ बजे से होगा।
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
22 अप्रैल से शुरू हुई शतरंज प्रतियोगिता में शहर के 60 स्कूलों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से जूनियर और सीनियर वर्ग से 180-180 खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया है। हर स्कूल से तीन-तीन खिलाड़ी जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेता चुने गए और अब वह फाइनल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
फाइनल मैच के विजेताओं को समापन समारोह में नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए सुबह साढ़े आठ बजे सभी खिलाड़ियों को क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ स्कूल का आईकार्ड और चेस बोर्ड लाना होगा।

4 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
स्कूल का आईकार्ड न होने पर आधार कार्ड लाना होगा। फाइनल के सभी मुकाबले इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फीडे) के नियमानुसार खेले जाएंगे। हर खिलाड़ी को छह राउंड का मैच खेलना होगा। सभी राउंड 45 मिनट के होंगे। मुकाबले के दौरान राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी मौजूद रहेंगे, जिनकी निगरानी में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत सरन और सचिव प्रमोद बिष्ट ने कहा कि प्रतियोगिता का पहला चरण अच्छी तरह से संपन्न हुआ है। फाइनल मुकाबले अंतरराष्ट्रीय चेस फेडरेशन के मानकों पर खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता ने बच्चों को बड़ा मंच प्रदान किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह  18 को
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क आयोजित हो रही है। 22 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 18 मई को होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को करीब 50 हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह फाइनल मैच के ठीक बाद आयोजित होगा। इस समारोह में विजेताओं को चेक, मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • मझोला थाने के सामने दिल्ली रोड स्थित क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में 17 मई को जूनियर और 18 मई को सीनियर वर्ग के फाइनल    मुकाबले होंगे।
  • सभी खिलाड़ियों को सुबह साढ़े आठ बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। 
  • खिलाड़ियों को स्कूल का परिचयपत्र/आधार कार्ड और चेस बोर्ड लेकर आना होगा। 
  • फाइनल मैच अंतरराष्ट्रीय चेस फेडरेशन के नियमानुसार होगा, जिसमें छह-छह राउंड खेले जाएंगे।   सभी राउंड 45-45 मिनट के होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें