फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पांच सदस्य और तीन की हत्या, कातिल कौन?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 15 Feb 2020 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 7
amroha murder case - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली में विवाहिता साइमा और उसके दोनों बच्चों की मौत की आशंकाओं से पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक साइमा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि नाड़े से उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। गला घोंटते समय साइमा और हत्यारोपी के बीच संघर्ष भी हुआ था। दोनों मासूम भाई-बहन की मौत डबलबेड के बॉक्स में दम घुटने से हुई थी। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चों का विसरा सुरक्षित रखा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
amroha murder - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपनी जांच दूसरी दिशा में घुमा दी है। पुलिस जल्द खुलासा करने दावा कर रही है। गुरुवार की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली निवासी आसिफ अली की पत्नी साइमा, बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली के शव घर के कमरे में मिले थे। दोनों बच्चों के शव डबलबेड के बॉक्स में मिले थे। साइमा का शव बेड के ऊपर निर्वस्त्र पड़ा मिला था। पति आसिफ का आरोप था कि साइमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस कारण उसने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

3 of 7
amroha murder - फोटो : अमर उजाला
आसिफ ने साइमा पर बच्चों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईजी रमित कुमार शर्मा, एसपी डॉ. विपिन ताडा और एएसपी अजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया था। बाद में पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे तहसीलदार शमीम अहमद की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद साइमा और बच्चों की मौत से पर्दा उठ सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक साइमा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि नाड़े से उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इतना ही नहीं दोनों बच्चों की मौत डबलबेड में दम घुटने से हुई थी। हालांकि चिकित्सकों ने बच्चों का विसरा सुरक्षित रख लिया है।

4 of 7
परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइमा की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दोनों बच्चों की मौत की वजह दम घुटना आई है। बच्चों के शवों से विसरा सुरक्षित रखा गया है। पति आसिफ ने पत्नी साइमा पर बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच दूसरी दिशा में मोड़ दी है। जल्द हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
- अजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

5 of 7
amroha - फोटो : अमर उजाला
घर में पांच सदस्य, तीन की हत्या, दो बचे, कातिल कौन 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता और उसके दो बच्चों की मौत से पर्दा उठने के बाद पुलिस की जांच हत्या की दिशा में घूम गई है। आसिफ के घर में पांच सदस्य थे, जिनमें तीन की मौत हो गई है। जबकि दो बचे हैं। अब सवाल उठता है कि तीन हत्याओं का आरोपी कौन है। पुलिस इस तिहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा जल्दी करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक मां और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव में स्व. शफीक अहमद का परिवार रहता है। परिवार में चार बेटे आसिफ, कासिम, हाशिम और आकिब हैं। उनकी पत्नी शमीमा की भी मौत हो चुकी है। मां शमीमा की मौत के चालीस दिन बाद आसिफ की शादी साइमा के साथ हुई थी। साइमा पर एक बेटी और एक बेटा थे। आसिफ के दूसरे नंबर का भाई कासिम और तीसरे नंबर का हाशिम दिल्ली में काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
जबकि आसिफ और उसका सबसे छोटा भाई आकिब गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। घर पर आसिफ, उसकी पत्नी साइमा, बेटी नजमुल हुदा, बेटा हैदर अली और छोटा भाई आकिब ही रहते थे। गुरुवार को साइमा और उसके दोनों बच्चों के शव घर के कमरे में मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइमा की गला घोंटकर हत्या और बच्चों की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। घर के पांच सदस्यों में से तीन की हत्या हो गई। दो सदस्य बचे हैं। आखिर किसने की तीनों की हत्या। पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें