फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादियों में खाना बनाने वाले युवक की सूजा घोंपकर हत्या, अपराधी किस्म के हैं आरोपी

Sun, 14 Sep 2025 03:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा के मोहल्ला चकली निवासी फहीम की रंजिश के चलते सूजा घोंपकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी समेत अन्य कर्मी माैके पर पहुंचे। एजाज की तहरीर पर चारों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
अमरोहा में फहीम की हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
अमरोहा में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने शुकवार की रात शादियों में खाना बनाने वाले फहीम (35) की सूजा घोंपकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। 

एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर सबूत जुटाए। मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। फहीम अमरोहा नगर के मोहल्ला चकली में रहने वाले दिवंगत महबूब के बेटे थे। 
विज्ञापन

2 of 7
अमरोहा में फहीम की हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
फहीम शादियों में खाना बनाने का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी शहजादी के अलावा तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले वली अहमद के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

3 of 7
अमरोहा में फहीम की हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे फहीम अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ला काजीजादा में चांद सूरज इमामबाड़े के पास पहुंचे, तभी वली अहमद के बेटे जाकिर, जाहिद, वाहिद और शाहिद ने फहीम पर हमला कर दिया और सूजा घोंपकर उनकी हत्या कर दी। 

4 of 7
अमरोहा में फहीम की हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
फहीम के सिर पर चोट के निशान भी मिले। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ सिटी शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

5 of 7
अमरोहा में फहीम की हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने फहीम के परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में मृतक फहीम के भाई एजाज की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले जाकिर, जाहिद, वाहिद, शाहिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
अमरोहा में फहीम की हत्या - फोटो : संवाद
बड़े भाई ने बताया, आरोपी अपराधी किस्म के हैं
फहीम के भाई एजाज ने बताया की फहीम पांचवें नंबर का सबसे छोटा भाई था। वह खाना बनाने का काम करता था। करीब 25 साल पहले हत्यारोपी जाकिर के परिवार से उनका विवाद हुआ था। उस समय आरोपियों ने जमकर मारपीट की थी और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद - फोटो : संवाद
एजाज का कहना है कि उस वक्त मामूली बच्चों के झगड़े से मामला शुरू हुआ था लेकिन अब आरोपियों ने पुरानी रंजिश में उनके भाई को हत्या कर दी। एजाज ने बताया कि आरोपी जाकिर ने दो दिन पहले ही किसी का कान काट लिया था। उसके एक हफ्ते पहले जाकिर ने बाजार में किसी युवक का सरिया से सिर फोड़ दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें