फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ का डर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का आरोपी मां- वकील के साथ पहुंचा पुलिस दफ्तर, कई दिन से चल रही थी तलाश

Sat, 13 Sep 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान हत्याकांड में आरोपी लकी यादव ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी देहात के सामने सरेंडर कर दिया। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी थीं। आरोपी अपनी मां और वकीलों के साथ कार से पहुंचा और बाद में कटघर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
1 of 7
कमल चाैहान हत्याकांड का आरोपी लकी यादव - फोटो : संवाद

हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान हत्याकांड के आरोपी लकी यादव ने एनकाउंटर के डर में शुक्रवार की दोपहर पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी देहात के सामने सरेंडर कर दिया। हैरानी की बात है कि पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में जुटी थी बावजूद इसके वह अपनी मां और वकीलों के साथ कार में सवार होकर पुलिस ऑफिस पहुंच गया।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना वाले दिन आरोपी लकी यादव की बाइक से कमल चौहान का पीछा कर उसकी लोकेशन सनी दिवाकर को दे रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 रविवार की शाम दस सराय पुलिस चौकी के पास हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने दोस्त विशाल शर्मा के साथ स्कूटी से भदौड़ा दुर्गेश नगर स्थित अपने घर लौट रहा था।

4 of 7
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में कमल चौहान के भाई संजय ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने कटघर क्षेत्र के गोट के जंगल में सनी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगवार को उसकी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में मझोला के जयंतीपुर निवासी लकी यादव और अनमोल कश्यप के नाम सामने आए थे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

6 of 7
कमल चाैहान को गोली मारने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी लक्की यादव कार में अपनी मां, परिवार वालों और कुछ वकीलों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंच गया। वह कार से उतरकर सीधे एसएसपी कार्यालय में पहुंच गया लेकिन उस वक्त एसएसपी मौजूद न होने के कारण आरोपी एसपी देहात के कार्यालय में पहुंच गया। उसने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी लक्की यादव संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के पछैता गांव निवासी है। मझोला के जयंतीपुर में अपनी मौसी के घर रहता है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें