मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
अब यहां डर, दंगे, गो तस्करी की जगह वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का काम शुरू हो गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से व्यापारी पलायन कर रहा था। कैराना से हिंदू पलायन कर रहा था। आपने सपा को हटाया तो अब यहां से व्यापारी और हिंदू, कमजोर की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने का काम किया है।