माैके पर जुटे लोग और वाहनों को हटाती क्रेन
- फोटो : संवाद
सपा और भाजपा के नेता सांत्वना देने पहुंचे
शव गांव पहुंचे तो आम लोगों के साथ राजनीतिक लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया। भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी, मंजू दिलेर, ओमवीर खड़गवंशी, रामपाल सिंह, सपा से असमोली विधायक पिंकी यादव, जिलाध्यक्ष असगर अंसारी, कृष्ण मुरारी शंखधार समेत कई नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर सराफा कारोबार से जुड़े कारोबारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
रिया को जिन हाथों से नीरज ने खिलाया था हलवा, उन्हीं हाथों से देनी पड़ी अग्नि
बृहस्पतिवार को जब रिया कार्यक्रम में आई थी तो उसने अपने सबसे छोटे चाचा नीरज से बाजार लेकर जाने की जिद की थी। नीरज ने बताया कि बाजार में उसने हलवा खाने के लिए कहा था। नीरज ने कहा कि जिन हाथों से रिया को हलवा खिलाया था, उन्हीं हाथों से उसकी चिता को अग्नि देनी पड़ी। वह यह कहते हुए फफक-फफक कर रोने लगे।