हसीन जहां ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि मैं किसी से डरती नहीं है। इंसाफ की लड़ाई अपने दम पर लड़ूंगी। इसके लिए ससुराल आना पड़े तो वह पीछे हटने वाली नहीं है। अमरोहा आने में खतरा जरूर है, लेकिन इस डर से कोलकाता बैठी रहूं, यह नहीं हो सकता है। ससुराल आकर शमी के बेबुनियाद इल्जामों का जवाब दूंगी। गांव में मेरे ऊपर हुए जुल्म को लोगों के सामने लाऊंगी। मेरे खिलाफ शमी की साजिश में शामिल लोगों को बेनकाब करूंगी।