सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज।
- फोटो : अमर उजाला।
हेलीकॉप्टर से उतरते ही भारी संख्या में उनके भक्त महाराज का दर्शन पाने के लिए लालायित रहे। स्वामी का हेलीकॉप्टर से उतरते ही वहां उपस्थित ज्यादातर भक्तों ने पटाखों, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। परमहंस आश्रम में सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सुशील कुमार यादव, चुनार थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी की बटालियन मौजूद रही।