फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन मोह लेंगी तस्वीरें: देसी-विदेशी फूलों से सजा माता विंध्यवासिनी का धाम, अलौकिक छटा से नहीं हट रही नजर

Mon, 26 Sep 2022 12:05 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में शक्ति के प्रमुख स्थलों में दर्शन एवं पूजन का विशेष महत्व है। देश के प्रमुख शक्ति स्थलों में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले स्थित मां विंध्यवासिनी के पावन धाम में नवरात्र पर देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष बाद शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल मेले को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है। नवरात्र के एक दिन पूर्व ही तरह-तरह के पुष्पों से सजा विंध्य दरबार एक अलौकिक छटा बिखेर रहा है। विंध्याचल धाम में पहली बार विदेशी फूलों से सजावट की गई है।

तरह-तरह के देसी- विदेशी पुष्पों की लड़ियों से सजा देवी धाम का भव्य नजारा देख श्रद्धालु विभोर हो रहे हैं। घाट भी जगमग रोशनी से नहा उठे हैं। शारदीय नवरात्र के पूर्व ही संपूर्ण मेला क्षेत्र सजधज कर तैयार हो चुका है। ववीं मेले के प्रबंधों को लेकर मंदिर प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। कल यानी सोमवार को कलश स्थापन के साथ विंध्याचल मेले का आरंभ हो जाएगा। ऐसे में फूलों से सजा मां का दरबार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
माता विंध्यवासिनी के धाम को पहली बार विदेशी फूलों से सजाया गया है। इसके लिए थाईलैंड के साथ ही देश के अन्य हिस्सों से आकर्षक मनोहारी फूलों को मंगाया गया। कोलकाता से आए कारीगरों ने धाम परिसर में फूलों से सजावट की। 
विज्ञापन

3 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल धाम में पहली बार विदेशी फूलों से सजावट किए जाने को लेकर स्थानीय लोग हर्षित हैं। मंदिर परिसर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी जगह-जगह फूल0मालाओं से सजावट की गई है।  वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है। 

4 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के पूर्व ही संपूर्ण मेला क्षेत्र सजधज कर तैयार हो चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व ही जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को करीब-करीब पूरा कर लिया गया था। विंध्याचल धाम के साथ ही काली खोह, अष्टभुजा पहाड़ व त्रिकोण मार्ग पर 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
अखाड़ा घाट, पक्का घाट एवं दीवान घाट पर जिला प्रशासन और स्थानीय संस्था द्वारा दैनिक गंगा आरती का भी आयोजन किया गया है। अमरावती चौराहे से बरतर तिराहे तक करीब 70 फीट चौड़ीकरण के बाद मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। कहा गया है कि गंगा घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की निरंतर तैनाती बनी रहेगी। करीब 823 कर्मचारियों के सहारे संपूर्ण मेला क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था निरंतर होती रहेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पूरब तरफ श्रद्धालुओं के मुंडन संस्कार कराने के लिए जगह भी बना दिया गया है। नवरात्र मेले के दौरान देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था कराई गई है
विज्ञापन

7 of 8
सजधज कर तैयार आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर विंध्य पर्वत व मां गंगा के मिलन स्थल पर मानो आस्था का संगम उमड़ता है। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से विंध्यधाम भक्तिमय रहता है। 
विज्ञापन

8 of 8
सीएम योगी शनिवार को आए थे विंध्याचल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर विंध्याचल पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। 
पढ़ें: देव दीपावली की तिथि पर असमंजस खत्म, काशी के ज्योतिषियों ने बताया- इस दिन होगा आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें