विंध्याचल मंदिर में घटाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता के अनुसार प्रतिवर्ष वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के दिन जगत जननी मां विंध्वासिनी का घटाभिषेक होता है। इस अवसर पर श्रद्धालु श्रद्धा और विश्वास के साथ गंगा में गोता लगाकर मिट्टी के पात्र घड़ा में एवं अन्य जलपात्रों में गंगाजल भर उस पर माता के नाम के साथ ओम, स्वस्तिक व विभिन्न मंत्र लिखकर, फूल-माला चढ़ाकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में जल अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पूरा विंध्य क्षेत्र माता के जयकारे से गूंज रहा था।