मेरठ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। सूरजकुंड चौराहे के पास सीताराम पुलिया पर शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं अवैध शराब की बिक्री के विरोध में ब्रह्मपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने मेट्रो प्लाजा के सामने हंगामा कर रोड जाम कर दी।
विज्ञापन
2 of 8
महिलाओं ने ठेके में की तोड़फोड़
सीताराम पुलिया पर शराब के ठेके पर पहुंचीं फूलबाग कॉलोनी की महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के ठेके पर बैठकर शराबी महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
महिलाओं ने शराब की बोतल फोड़ी
इसी ठेके पर दो महीने पहले मर्डर भी हो चुका है। पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नौचंदी पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं करती। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर ठेका बंद नहीं हुआ तो वह उसमें आग लगा देंगी।
4 of 8
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा
पुलिस ने जल्द ही आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात कर ठेका हटवाने का आश्वासन दिया है। एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी ने बताया कि इस मामले में छह नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
5 of 8
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा
वहीं ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित बागड़िया मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं बुधवार दोपहर मेट्रो प्लाजा के सामने भूमिया पुल रोड पर पहुंचीं और जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि उनके मोहल्ले में घर-घर में लोग शराब बेच रहे हैं। युवक शराब पीकर बर्बाद हो रहे हैं। ये सब पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा
इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महिलाओं ने आरोपियों के घरों से शराब की बोतले लाकर फोड़ दीं।
विज्ञापन
7 of 8
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा
मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस से भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। वहीं गुस्साई महिलाएं जाम के दौरान वाहनों चालकों से भी उलझ गईं। कई महिलाएं तो डंडे दिखा रही थीं।
इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि महिलाओं के बताए स्थान पर दबिश दी गई, लेकिन वहां शराब बरामद नहीं हुई।
पता चला कि वहां पर एक दो बोतल शराब कोई बेचता है। मुल्तान नगर की महिलाएं टीपीनगर थाने पहुंची और शराब का ठेका न खुलने देने की बात कही। इंस्पेक्टर ने कहा कि ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।