बागपत में कस्बा टीकरी में साढू़ के घर पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने विवाद बढ़ने पर अपनी पत्नी समेत साढू़ के परिवार के चार सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस दौरान साली समेत दो महिलाओं के हाथ काट दिए।
विज्ञापन
2 of 7
पूछताछ करते एसपी
पत्नी घर से निकलकर जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ी, लेकिन खून के प्यासे पति ने उसे सड़क पर घसीटते हुए जानलेवा हमला किया। साथी के साथ हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गया।
विज्ञापन
3 of 7
अस्पताल में घायल महिला
बता दें कि घायलों को बड़ौत से दिल्ली के लिए रेफर किया। एसपी अजय शंकर राय ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी रामफल कश्यप ने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी शामली के टिटौली गांव निवासी राज मिस्त्री बबलू कश्यप के साथ की थी। दूसरी बेटी बेबी का विवाह कस्बा टीकरी के सतीश के साथ हुआ था।
4 of 7
घटना के इकट्ठा हुए लोग
तीन माह पहले लक्ष्मी की अपनी पति के साथ कहासुनी हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और लक्ष्मी अपनी बहन के घर टीकरी आकर रहने लगी थी। कई बार बबलू उसे लेने आया, लेकिन वह टिटौली जाने को तैयार नहीं हुई। बुधवार को बबलू अपने एक साथी के पत्नी को मनाने टीकरी पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। बबलू ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन बीच में उसकी बहन बेबी आ गई।
विज्ञापन
5 of 7
अस्पताल में घायल युवती
वहीं हमले से बेबी का हाथ कट गया। मौका पाकर लक्ष्मी घर से निकलकर सड़क पर दौड़ी। हमलावर ने उस पर सरेआम धारदार हथियार से वार किया। शोर शराबा सुनकर सतीश का भाई कर्मवीर और उसकी पत्नी मुकेश भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर ने दोनों पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
घायल साढू
हमलावर अपने साथी और दो साल के बेटे के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को बड़ौत ले जाया गया, वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया। मुकेश और बेबी की हालत नाजुक बताई गई है।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय, सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय, सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है।