फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, घरों में कैद हुए लोग, कल से राहत के आसार, देखें तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2019 10:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी और बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में ठंड का सितम अभी जारी है। शीतलहर से छूट रही कंपकंपी के कारण लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर है। फिलहाल शीतलहर और कोहरे के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी सुबह शाम राहत के आसार नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला
हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन का तापमान तीन दिन से 15 डिग्री से नीचे होने के कारण सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है और दिन में धुंध परेशान कर रही है। बुधवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। रात का तापमान 1.2 डिग्री गिर गया। शाम होते होते ठंड और भी बढ़ गई।
विज्ञापन

3 of 7
सर्दी का असर दिखने लगा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14 और रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 82 और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

4 of 7
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
बढ़ गया मेरठ में एक्यूआई 
मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से बढ़ गया है। अभी तक 150 के आसपास चल रहा एक्यूआई बुधार को 255 पर पहुंच गया। मेरठ के अलावा, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, बागपत व बुलंदशहर का भी एक्यूआई बढ़ा है। अभी इसका असर ऐसे ही रहेगा। 20 दिसंबर से हवा की गति धीमी होगी तो एक्यूआई 300 के पार जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला
मुख्य शहरों का एक्यूआई 
बागपत   --  283
बुलंदशहर -- 324 
दिल्ली -- 292 
गाजियाबाद -- 340
हापुड़ -- 153 
नोएडा -- 318
विज्ञापन

6 of 7
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला
पिछले छह दिन का तापमान 
तारीख  अधिकतम  न्यूनतम 
13       19.3       9.4 
14       18.6       8.5 
15       19.8       10.2 
16       13         9.2 
17       13          9.2 
18       14          8.4 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला
फिर से बदलेगा मौसम
बृहस्पतिवार से दिन में कुछ राहत मिलने के आसार है। नया पश्चिमी विक्षोभ 20 दिसंबर तक पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इससे फिर मौसम बदलेगा और 21-22 में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। यह विक्षोभ अभी ज्यादा प्रभावी नहीं दिख रहा है। अभी शीतलहर से मौसम सर्द बना रहेगा। - डॉ एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें