फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है भूमाफिया यशपाल: फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर हड़प चुका था अरबों की जमीन, अब पांच करोड़ की कोठी जब्त

Fri, 08 Jul 2022 06:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
भूमाफिया यशपाल तोमर की कोठी जब्त। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर उनकी जमीनों पर कब्जे करने वाले भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। भूमाफिया यशपाल तोमर की आलीशान कोठी पुलिस ने जब्त कर ली है। यशपाल ने यह कोठी अपने भाई नरेश तोमर नाम के पर की हुई थी। 

वहीं पुलिस ने चार घंटे कोठी में रखे सामान की जांच की और फिर उसकी वीडियोग्राफी कराई। कोठी के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है कि अब यह बेची या खरीदी नहीं जा सकती।
विज्ञापन

2 of 6
यशपाल तोमर की कोठी - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बरवाला गांव निवासी यशपाल तोमर शातिर अपराधी के साथ-साथ भूमाफिया भी है। देहरादून, हरिद्वार, नोएडा व मेरठ समेत कई जनपदों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। वह फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर लोगों की जमीनों पर कब्जा करता था। 
विज्ञापन

3 of 6
यशपाल तोमर की कोठी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भी उसने दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर गिरधारी लाल व उसके ड्राइवर को गोली लगवाई व फिर उनके परिवार के लोगों पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। यशपाल ने फर्जी मुकदमे कराकर अकूत संपत्ति अर्जित की है। वह फिलहाल दिल्ली में पड़पड़गंज युनेस्को अपार्टमेंट डी-1 रहता था। एसटीएफ हरिद्वार ने यशपाल तोमर को जेल भेजा व फिर 153 करोड़ की संपत्ति जब्त की।

4 of 6
यशपाल तोमर की कोठी - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद ग्रेटर नोएडा की अरबों रुपये की संपत्ति को मेरठ पुलिस ने जब्त किया है। ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज होने के चलते पुलिस ने यशपाल तोमर पर गैंगस्टर लगाया और उसकी मेरठ में संपत्ति तलाशी। यशपाल के भाई नरेश तोमर की एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी में आलीशान कोठी मिली, जो कि यशपाल ने अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति से खरीदी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
नोटिस चस्पा किया। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव, इंस्पेक्टर परतापुर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर टीपीनगर समेत पुलिस फोर्स के साथ वेदव्यासपुरी में पहुंच गए। कोठी पर सील लगा दी और नोटिस चस्पा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यशपाल तोमर की कोठी - फोटो : अमर उजाला
ढोल बजवाकर मुनादी कराई 
एएसपी ने मुनादी कर लोगों को बताया कि यशपाल तोमर भूमाफिया है और उसने अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति से यह कोठी खरीदी है। ढोल भी बजवाए। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज 19 मुकदमों की लिस्ट भी चस्पा की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपी यशपाल तोमर की और भी संपत्ति तलाशी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें