सरधना के गांव छुर में शनिवार को बीजेपी विधायक जितेंद्र सतसई की गाड़ी पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने विधायक की कार में तोड़फोड़ की, जबकि भाजपा नेता बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सरधना के छुर गांव में तनाव
पुलिस के अनुसार शनिवार को सरधना के छुर गांव में दोपहर के समय दो पक्षों में संघर्ष हो रहा था। इसी बीच विधायक जितेंद्र सतवाई की गाड़ी उधर से गुजरी तो एक पक्ष के लोगों ने विधायक की गाड़ी पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
3 of 6
भाजपा विधायक की कार पर हमला
हमले की सूचना पर इंस्पेक्टर सरधना मनोज कुमार सीओ सीपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
4 of 6
आरोपी के घर पहुंची पुलिस
वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस घटना से सरधना के छुर गांव में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मामले की जांच करती पुलिस
आपको बता दें कि जितेंद्र सतवाई मेरठ जनपद के सिवालखास से भाजपा विधायक हैं। बताया गया कि शनिवार को वो सरधना के किसी गांव में मौत में गए थे। वहीं से लौटते वक्त गांव छुर में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया।
हालांकि जैसे ही विधायक के गार्ड गाड़ी से नीचे उतरे तो आरोपी भाग गए। इसके बाद विधायक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।