फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंधी-तूफान से गेहूं की फसल को नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता, देखें तस्वीरें

Sat, 18 Apr 2020 08:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • आंधी-तूफान से फसल को नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता
  • आंधी-तूफान में बिजली के खंभे-तार टूटे
  • पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन
1 of 7
गेहूं की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। जिले के ग्रामीण इलाकों में आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इसके अलावा कई स्थान पर बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए। करीब 12 से अधिक खंभे भी टूट गए। पांच घंटे तक शहर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। कई स्थानों पर शनिवार को दोपहर तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
फसल को नुकसान हुआ - फोटो : अमर उजाला
आंधी-तूफान में जिले में जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। शुक्रवार को कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए और कई स्थानों पर खंभे ही टूटकर गिर गए। इससे पूरे जिले में अंधेरा छा गया। पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शहर में रात एक बजे तक कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

3 of 7
गेहूं की फसल को नुकसान होने से किसानों की चिंता बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह ने बताया कि जहां खंभे टूट गए हैं उन स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरी लाइन से बिजली ली गई है। उपभोक्ताओं को रात्रि एक बजे तक बिजली पहुंच गई थी।

4 of 7
फसल को नुकसान होने से किसान निराश - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गांधी नगर छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर रात में ही बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई। गांधीनगर में भी दिन में आपूर्ति शुरू हो गई। नगरीय क्षेत्र में छह बिजली के खंभे टूटे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी इतने ही टूटने का अनुमान है। जिले में बिजली विभाग को इस आंधी से दस लाख का नुकसान हो सकता है। विद्युत निगम के कर्मचारी तूफान के बाद से ही स्थिति को सुचारु करने में लगे थे।
विज्ञापन

5 of 7
बिजली के खंभे भी टूटे - फोटो : अमर उजाला
रामायण के समय कट गई बिजली
शनिवार को सुबह नौ बजे दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण हो रहा था। रामायण में राम और रावण का युद्ध चल रहा था। इस बीच बिजली कट गई और लोग रावण का वध देखने से वंचित रह गए। महावीर चौक से होने वाली सप्लाई में यह परेशानी सामने आई। जब तक दोबारा टीवी चला तीर लगने का दृष्य जा चुका था।
विज्ञापन

6 of 7
गेहूं की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
गेहूं की फसल को नुकसान
शुक्रवार रात को आंधी के बाद बारिश से मुख्य मार्ग पर कई पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे जंगलों में होकर आ रही विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। जिस कारण मुथरा, नगलां राई और पिलखनी आदि के गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। जेई सुमित कुमार ने कर्मचारियों के साथ जलालाबाद तक जंगलों में लाइन के फाल्ट को ढूंढकर दुरुस्त कराया। शनिवार शाम चार बजे आपूर्ति चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
उधर, कसियारा मार्ग, रसलुपर मार्ग और लुहारी मार्ग पर गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। सतीश त्यागी और मंगेश के गेहूं कटे पड़े थे। बारिश में भीगने से नुकसान होगा। अमरीश कुमार, यमन कुमार और आसिफ नगला राई ने बताया कि गेहूं की पकी फसल गिरने से उत्पादन में कमी आएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें