पश्चिमी यूपी में रविवार शुक्रवार और शनिवार को चिलचिलाती गर्मी के बाद रविवार को मौसम नम हो गया। आज सुबह से ही कई जिलों में घटा छाई रही। सभी जगह तेज अंधड चला तो कहीं धूल भरी आंधियां चलने से पेड़ सड़क पर उखड़कर गिर गए। वहीं मेरठ में शहर के लेकर देहात तक दिन में ही अंधेरा छा गया। यहां तक कि वाहनों को भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसा रहा मौसम का हाल:-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
weather meerut, rain, बारिश
- फोटो : amar ujala
मेरठ समेत आसपास के सभी जिलों में रविवार सुबह अचानक बदले मौसम से दिन में अंधेरा छा गया। आंधी और बारिश से बाजारों में खरीदारी को आए लोग वापस लौट गए। आम के बाग और गेहूं की फसल को काफी नुकसान की संभावना है।
बागपत में भी आज पूरा दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। वहीं दोपहर को भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। जिले में धूल भरी आंधियां चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
वहीं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गेहूं की थ्रेसिंग का कुछ कार्य अभी बचा हुआ है जिससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा । इसके अलावा गन्ने की छिलाई और तोल का कार्य भी रोक देना पड़ा। बिजवाड़ा गांव में तेज आंधी के कारण नीम का पेड़ गिर गया। जिससे पेड़ के नीचे सो रहे नब्बे वर्षीय बुजुर्ग चमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
weather meerut
- फोटो : amar ujala
शामली जिले में सुबह करीब दस बजे अचानक मौसम बदला और काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज आंधी शुरू हुई और दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और शाम तक जारी रही।
लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली थी, लेकिन तेज आंधी और बारिश के कारण बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग भी इधर उधर बचते नजर आए। फल और ठेले वाले भी बारिश के कारण समय से पहले ही घरों को लौट गए। जनपद के देहात क्षेत्रों झिंझाना गढ़ी पुख़्ता कैराना थाना भवन आदि क्षेत्रों में भी यही हाल रहा।
4 of 7
weather meerut, rain, बारिश
- फोटो : amar ujala
लोग बोले, दो महीने में पहली बार लगा रात को खुली हैं दुकानें
दरअसल मार्च में हुए लॉकडॉन के बाद दुकानें और बाजार बंद है। केवल दिन में ही कुछ घंटों के लिए आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलती है, लेकिन रविवार को दिन में ही अंधेरा छा जाने से बाजार में खुली दुकानों की लाइट जल गईं। ऐसा लगा कि मानो करीब 2 महीने बाद रात के समय भी बाजार खुले हैं।
विज्ञापन
5 of 7
weather meerut
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में भी धूल भरी आंधी के साथ दिन में ही अंधेरा छाया रहा। इसके बाद तेज बारिश हुई। एक तो लॉक डाउन के कारण फसलों को बाजार में भाव नहीं मिल रहे। दूसरे मौसम की मार। खेत में भीगने से गेहूं की फसल खराब हो रही तो आंधी से आम के बागों में काफी नुकसान है।
विज्ञापन
6 of 7
weather meerut, rain, बारिश
- फोटो : amar ujala
आम के बाग और गेहूं की फसल को नुकसान
आंधी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान आम के बाद के गेहूं की फसल को हुआ। आंधी आने के कारण कच्चा फल टूट कर बिखर गया है। गेहूं की फसल की कटाई प्रभावित हुई है खेतों में काट कर रखा गया गेहूं भीगने की वजह से काला पड़ने की संभावना बढ़ गई है।
पिछले दिनों ही किसान आंधी और बारिश से पहले से ही काफी नुकसान में थे फिर से मौसम खराब होने से यह काफी मायूस है।
मेरठ के सकौती बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से सकौती ग्राम प्रधान की दुकान का छज्जा गिरा। बाल बाल बचे प्रधान मुकेश नीचे अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे हुए थे।