शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें
- फोटो : amar ujala
मवाना थानाक्षत्र के गांव पिलौना में सरकारी देसी शराब का ठेका खुलते ही शराब खरीदने वालों में होड़ मच गई। मवाना में थोड़ी देर के लिए देसी शराब का ठेका खोला गया, लेकिन भीड़ लगने पर पुलिस ने उसे बंद करा दिया। क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के दुकान पर ज्यादा भीड़ नजर आई, वहीं देसी शराब का ठेका नहीं खुलने से कई ग्राहक मायूस होकर वापस लौट गए।