फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कोहरे ने रोकी रफ्तार, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, सीजन में सबसे ठंडा रहा रविवार

Mon, 14 Dec 2020 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सीजन में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। शनिवार रात दस बजे से शुरू हुआ कोहरा रविवार को सुबह तक छाया रहा। वहीं सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक ठिठुरन बरकरार रही। रात में कोहरा अधिक था। कोहरे के कारण सुबह दृश्यता कम रही। दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। आसमान पर बादल छाए रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोहरे में निकलते वाहन - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। लोग आग के सामने बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
हवा की सेहत कुछ सुधरी - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दस किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को मौसम खुला रहने की संभावना है। शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। 15 व 16 दिसंबर को बारिश की संभावना है।

 

4 of 5
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
हवा की गुणवत्ता कुछ सुधरी
तेज हवा के चलने से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कुछ सुधार हुआ, लेकिन अभी भी यह स्तर सेहत के लिए हानिकारक है। लगातार 300 से ऊपर चल रहा एक्यूआई रविवार को 272 रिकॉर्ड किया गया।

बढ़ते एक्यूआई स्तर के कारण महानगर समेत एनसीआर क्षेत्र की हवा प्रदूषित हो चुकी थी। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद से ही तेज हवा चल रही है, जिससे एक्यूआई का स्तर नीचे आ रहा है। हवा चलने के बाद गंगानगर का एक्यूआई 280, जयभीमनगर का 271, पल्लवपुरम का 264 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरे भेजा - फोटो : अमर उजाला
बेघरों को रैन बसेरे में भिजवाया
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित शहरी आजीविका केंद्र के सदस्यों ने रविवार रात रेस्क्यू कर खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरों में भिजवाया। प्रबंधक राकेश गौड़ ने बताया कि सर्दी बढ़ रही है। सड़क पर सो रहे लोगों की मदद के लिए ही रैन बसेरे खोले गए हैं। वह रोज अभियान चलाकर ऐसे लोगों की मदद करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें