फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आज सुबह दिखा सीजन का सबसे घना कोहरा, यातायात प्रभावित, एक्यूआई घटा

Wed, 09 Dec 2020 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज सुबह वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में पहली बार सीजन का घना कोहरा दिखाई दिया। घने कोहरे से जहां यातायात प्रभावित हुआ वहीं कई स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसा रहा सुबह का मौसम :-

 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली रोड पर कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। एनएच-58 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। कंकर खेड़ा बाईपास पर बेस्ट प्राइस के पास कोहरे में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, शहर के दिल्ली रोड पर वाहनों को लाइट जलानी पड़ीं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे के बढ़ने से मौसम बदल रहा है। अगले कुछ दिन में कोहरे की चादर और अधिक मोटी होगी। अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बुधवार को सर्दियों का पहला कोहरा देखने को मिला। मंगलवार देर रात से ही कोहरे की चादर बिछ गई। बुधवार सुबह घना कोहरा होने के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।   

4 of 7
शामली में डिवाइडर पर चढ़ी कार - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में भी कोहरा दिखाई दिया। यहां कल भी कोहरे की चादर दिखाई दी थी। आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। कोहरे से रात के समय वाहन चलाना खतरनाक हो रहा है।

इस समय पड़ने वाला कोहरा फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गेहूं की बुवाई का चल रही है। आलू की फसल पर भी कोहरे का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
बिजनौर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोहरे के साथ पाला भी दिखाई दिया। कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ। वाहन चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालागढ़ में पौधों के ऊपर पाला जम गया। 
विज्ञापन

6 of 7
लाइट जलाकर निकले वाहन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना व धामपुर में कोहरे की चादर बिछने से सड़कों पर निकलने वाले वाहनों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर हादसे हुए। जनपद में कोहरे के कारण मंगलवार शाम सात बजे से देर रात तक हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुजफ्फरनगर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में जबरदस्त छाए कोहरे से यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरा छाए रहने से वायु प्रदूषण भी बिगड़ा। जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 394 पर पहुंच गया है। फसलों को भी कोहरा नुकसान पहुंचा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें