फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में थप्पड़बाजी: BSP-SP पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस के सामने खूब चले लात-घूंसे, तस्वीरें हैं गवाह

Sat, 30 Dec 2023 10:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बोर्ड बैठक में थप्पड़बाजी: BSP-SP पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस के सामने खूब चले लात-घूंसे, ये तस्वीरें हैं गवाह
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ में पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला
गृहकर वसूली में भेदभाव के आरोप के दौरान शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच हुई नोकझोंक और हंगामा संग्राम में बदल गया। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और बसपा पार्षद आशीष चौधरी के बीच थप्पड़बाजी हो गई। इसके बाद राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर समेत भाजपा नेताओं ने विपक्ष के दो पार्षदों को दौड़ा-दौड़कर पीटा। 

उधर, सपा-बसपा के पार्षदों की पिटाई की सूचना पर सपा विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला सहित विपक्ष के कई नेता थाने पहुंचे। दोनों पार्षदों ने राज्यमंत्री और एमएलसी को नामजद करते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी पार्षदों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

2 of 10
पार्षदों की पिटाई करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर स्थित टाउन हॉल में सुबह 11:30 बजे नगर निगम की बोर्ड बैठक में मुख्य लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 1032 करोड़ का पुनरीक्षण बजट पास करने का प्रस्ताव पार्षदों के सामने रखा। पार्षदों की सर्वसहमति से प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके बाद भाजपा पार्षद रेखा सिंह ने गृहकर में तैनात कर निरीक्षक चंद्रशेखर यादव पर आरोप लगाया कि एक वर्ग को बेइज्जत करने के लिए सील लगाने की मुनादी की जाती है और दूसरे वर्ग पर कार्रवाई नहीं की जाती। एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम ने इस पर विरोध जताया।
विज्ञापन

3 of 10
पिटाई करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर भाजपा और विपक्ष के पार्षद आपस में भिड़ गए, तभी भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज वहां पर पहुंचे। बीच-बचाव करने के दौरान बसपा पार्षद आशीष चौधरी और भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के बीच थप्पड़बाजी हो गई। इससे तिलमिलाए भाजपा नेताओं ने आशीष को सदन में पीटना शुरू कर दिया। पुलिस आशीष को भाजपा नेताओं से बचाकर सदन के बाहर ले आई। 

4 of 10
निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व भाजपा नेताओं ने आशीष और सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस पार्षदों को बचाने में लगी रही लेकिन, भाजपा नेता दोनों को पीटते हुए देहलीगेट थाने तक ले गए। घटना का पता चलते ही विपक्षी एकजुट हो गए। सपा विधायक अतुल प्रधान थाने पहुंच गए और पार्षदों की पिटाई करने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

5 of 10
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
उधर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। वे भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए। सीओ कोतवाली ने 24 घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर विपक्षी अपने दोनों पार्षदों को लेकर वहां से गए।
विज्ञापन

6 of 10
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
सड़कों पर राज्यमंत्री और एमएलसी सहित भाजपा नेताओं ने विपक्षी पार्षदों को पीटा है। भाजपा नेताओं की गुंड़ागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगामी 2024 में जनता इनको जवाब देगी। पार्षदों को जातिसूचक शब्द कहकर पीटा गया है। इसकी तहरीर देहलीगेट थाने में दे दी है। पार्षदों को इंसाफ नहीं मिला तो विपक्ष आंदोलन करेगा। - अतुल प्रधान, सपा विधायक
विज्ञापन

7 of 10
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने सपा व बसपा के दो पार्षदों को सदन से लेकर सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सदन में भाजपा पार्षद रेखा सिंह, हाउस टैक्स में एक वर्ग को बेइज्जत करने और दूसरे वर्ग पर कार्रवाई न करने का सवाल उठा रही थी। जिस पर एआईएमआईएम के पार्षदों ने विरोध जता दिया। देखते-देखते सदन में गहमागहमी शुरू हो गई। - बसपा पार्षद आशीष चौधरी

8 of 10
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
हार नजदीक देख हताशा में भाजपा : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि मेरठ में नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और एमएलसी ने पुलिस की मौजूदगी में विपक्ष के दलित पार्षदों पर घातक प्रहार किए। भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में डूबकर दलितों से जो अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, उसका जवाब उनको आगामी चुनाव में मिलने वाला है। भाजपा आगामी हार की हताशा में हिंसक हो गई है।

9 of 10
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala
दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो देखा जा रहा है। - बृजेश सिंह, एडीएम सिटी

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

10 of 10
सरधना विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
सदन की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। किसने और क्यों हाथापाई की है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सदन में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। सच सामने आ जाएगा। - डॉ. अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें