lakhimpur kheri, लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त होकर प्रियंका गांधी को ऐसी जगह रखा, जो धूल से अटी हुई थी। दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तार व बर्खास्त करें। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा कि मोदी-योगी की सरकार ने किसानों का उत्पीड़न करने में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर हो चुकी हैं कि पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, सलीम खान, जगदीश शर्मा, डॉ. जफर उल्ला, धूम सिंह, आशा राम, डा. ओपी शर्मा, रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह, रोबिन नाथ गोलू, कामेश्वर रत्न, नफीस सैफी, बबिता गुर्जर, लज्जावती कर्दम, राहिला बेगम, किरन बाला, एनएसयू प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।