फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक गरजा योगी का बुलडोजर: प्रशासन ने सात दुकानें कर दीं जमींदोज, देखिए बड़ी कार्रवाई की ये खास तस्वीरें

Fri, 29 Apr 2022 01:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में सात दुकानें हुईं जमींदोज - फोटो : amar ujala
ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबी सोनू उर्फ अजय सहगल की सात दुकानें एमडीए और पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दीं। डेढ़ घंटे तक चले ध्वस्तीकरण अभियान में 176 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। एमडीए का कहना है कि जिस स्थान पर दुकानें बनाईं गईं थीं, यह जमीन पार्क/ सार्वजनिक भूमि है। 

पुलिस के कागजात में टीपीनगर स्थित जगन्नाथपुरी में पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पार्क की दिखाई गई है। एमडीए के रिकॉर्ड के अनुसार इस निर्माण के मामले में पहला नोटिस साल 2020 में दिया गया था। इन दुकानों का निर्माण नोटिस देने के तीन वर्ष पहले का बताया गया है। ध्वस्तीकरण नोटिस भी साल 2020 में ही जारी हो गया था।
विज्ञापन

2 of 7
buldozer - फोटो : amar ujala
इसके बाद अजय सहगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की जो खारिज हो गई। अजय सहगल ने पुनरीक्षण याचिका भी दायर की। एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन पहले ही उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना कि है बद्दो की पंजाबीपुरा में आलीशान कोठी को ध्वस्त किया था। तभी से यह दुकानें पुलिस के रडार पर थीं।
विज्ञापन

3 of 7
buldozer - फोटो : amar ujala
ढाई मंजिला मकान पर ले रहे कानूनी राय 
बुधवार को जिस हिस्से में अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। अभी वहां एक ढाई मंजिला मकान भी है। इसके लिए भी कानूनी और विधिक तौर पर राय ली जा रही है। एमडीए के अधिकारियों के अनुसार जल्द इस मामले में भी कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले 15 मार्च 2022 को जगन्नाथपुरी में ही अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया था। 

4 of 7
बदन सिंह उर्फ बद्दो
तीन साल से फरार है बद्दो 
शातिर बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। बद्दो ने होटल में पार्टी रर्खी थी, जिसमें सोनू उर्फ अजय सहगल समेत शहर के कई लोग शामिल हुए थे। बद्दो की तलाश में एसटीएफ और एटीएस समेत कई एजेंसी लगी हुई हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार बद्दो की संपत्ति को जब्त कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने में लगे है।
विज्ञापन

5 of 7
buldozer - फोटो : amar ujala
मोस्ट वाटेड बद्दो के तीन करीबी पुलिस के रडार पर
मोस्ट वांटेड बदनसिंह बद्दो के करीबियों को पुलिस ने रडार पर ले लिया है। शहर के तीन बड़े व्यापारियों की संपत्ति की पुलिस-प्रशासन गोपनीय तरीके से जांच कर रहा है। इनपुट है कि बद्दो ने अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति अपने करीबियों के नाम की हुई है। जिसकी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद पुलिस-प्रशासन उनकी संपत्ति को ध्वस्त कराएगा या फिर जब्त करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
बद्दो की फरारी के बाद उसके करीबियों की घेराबंदी के लिए पुलिस-प्रशासन लगा हुआ है। बद्दो की फरारी में उसके 25 करीबियों के नाम सामने आए थे। जिसमें से 15 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बद्दो की कुंडली पुलिस ने खंगाली, जिसमें पता चला कि बद्दो ने अपनी संपत्ति दूसरों के नाम कर दी। उसने अपनी आलीशान कोठी भी अपनी भाभी के नाम कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बद्दो की कोठी पर चला था बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में कोठी का पता लगाया और फिर उसके दस्तावेज जुटाकर ध्वस्तीकरण कराया। एक के बाद एक कई संपत्ति बद्दो की मेरठ समेत दूसरे जिलों में निकली है। पुलिस का कहना है कि बद्दो के स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्टर और अन्य दूसरे कारोबार करने वाले व्यापारियों से गहरे संबंध थे। जिसके चलते बद्दो ने कई व्यापारियों को अपनी संपत्ति दी हुई है। जिसमें से तीन व्यापारियों के नाम सामने आए है। पुलिस अब इन तीनों व्यापारियों की संपत्ति की जानकारी जुटाने में लग गई है। बद्दो के तीनों करीबी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस ने एमडीए को भी चिट्ठी लिखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें