फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें

Thu, 28 Apr 2022 07:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बुलडोजर लगातार अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर रहा है। मेरठ में भी गुरुवार को फिर से प्रशासन का बुलडोजर अवैध दुकानों पर गरजा।

मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस के साथ गुरुवार सुबह दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी पहुंची। टीम ने ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर बने पार्क पर कब्जा कर बद्दो व उसके करीबियों ने दुकानों का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

2 of 7
अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
एमडीए की टीम ने गुरुवार को इन्हें अवैध संपत्ति के रूप में चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस-फोर्स मौजूद रहा। टीम ने बुलडोजर चलाकर अजय सहगल की सात दुकानें ध्वस्त कर दी हैं। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
buldozer - फोटो : amar ujala
बता दें कि पिछले महीने इन दुकानों को ध्वस्त करने के लिए एमडीए के अधिकारियों को शासन की ओर से बुलाया गया था। इससे पहले 15 मार्च 2022 को भी इसी स्थान पर कई दुकानों को ध्वस्त किया गया था। वहीं इससे पहले पुलिस-प्रशासन कुख्यात बद्दो की आलीशान कोठी पर भी बुलडोजर चला चुका है। बद्दो की सवा करोड़ की संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

4 of 7
अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
बीस साल पहले बनी थीं दुकानें
एमडीए अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथपुरी के नजदीक सरकारी पार्क की जमीन पर कब्जा कर कुख्यात बदन सिंह बद्दो और उसके साथियों अजय सहगल व दो अन्य ने कब्जा किया था। इसके बाद दर्जन भर दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराया गया। बाद में आपस में सेटिंग कर अजय सहगल ने इन दुकानों का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

5 of 7
बदन सिंह बद्दो। - फोटो : amar ujala
कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल का कहना है कि प्रशासन ने उनकी कोई बात नही सुनी है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, कागजातों में भी कहीं पर भी पार्क का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
buldozer - फोटो : amar ujala
ढाई लाख का इनामी कुख्यात बदन सिंह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। लेकिन 28 मार्च 2019 को पुलिस उसे पूर्वांचल की जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। यहां पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर बद्दो मेरठ पहुंचा और दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित मुकुट महल होटल में शराब पार्टी के दौरान फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बद्दो की के ठिकानों को पुलिस ने किया था ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में उसका करीबी अजय सहगल जेल भी गया था। वहीं बद्दो पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम रखा हुआ है। अब पुलिस उसके करीबियों पर भी शिकंजा कस रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें