फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पशुओं के अवशेष देख भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गाड़ी में जमकर तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें

Mon, 10 Aug 2020 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़ और हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया। जब हसनपुर मसूरी के जंगल में एक कार में दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। लोगों ने इसके विरोध में हाईवे जाम कर दिया और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। आगे देखिए तस्वीरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कार में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा थाना क्षेत्र के नूरपुर और हसनपुर मसूरी गांव के बीच जंगल में दो गोवंशी पशुओं के अवशेष मिलने से आक्रोशित युवकों ने मौके से मिली कार में तोड़कर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे तैसे भीड़ को शांत कर जाम खुलवाया। उधर, एसपी अजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने इंस्पेक्टर को जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए हैं।

4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि नूरपुर और हसनपुर मसूरी गांव के बीच रविवार रात में आवारा गोवंशीय पशुओं को नशे का इंजेक्शन लगाकर गोकशी की गई। वहीं सोमवार को ग्रामीणों ने एक कार खड़ी देखी, जिसमें दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान सीओ से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीओ दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
सीओ दिलीप सिंह ने इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। सीओ का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें