फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा 2020: मेरठ में 44 केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर हुआ उल्लंघन

Sun, 09 Aug 2020 05:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 3
B.ed exam - फोटो : amar ujala
यूपी के मेरठ में रविवार को कोरोना महामारी के बीच चार माह के लाॅकडाउन के बाद पहली बार प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 44 केंद्रों पर 18800 अभ्यर्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देनी है। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। सभी अभ्यर्थियों को मास्क पहनना और सैनिटाइजर रखना आवश्यक किया गया है। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हुआ। 

मार्केट बंद होने की वजह से किसी को बाहर कोई सामान नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को खाने पीने की वस्तुएं अपने साथ रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को कैंपस में ही रहना होगा। केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग के बिना एंट्री प्रतिबंधित है। वहीं सेंटरों पर नोटिस चस्पा किया गया है कि अगर किसी छात्र को बुखार है तो वह इसकी जानकारी पहले ही दे दे, उसकी परीक्षा दूसरे कक्ष में कराई जाएगी।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक हुई। वहीं द्वितीय पाली की दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 17 सेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी सेंटरों को सैनिटाइज कर दिया गया है।  
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा से पहले भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। शहर में 18800 अभ्यर्थियों के अलावा 20 हजार के करीब उनके अभिभावक भी पहुंचने हैं। उन सभी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। परीक्षा के 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। 
 
मेरठ कॉलेज में तीन जगहों से हुआ प्रवेश                   
एंट्री मेरठ कॉलेज को तीन सेंटर में विभाजित किया गया है। सेंटर ए के छात्र छात्राएं सेल्फ फाइनेंस द्वार से आएंगे। सेंटर बी के छात्रों को भौतिकी द्वार से एंट्री दी जाएगी। सेंटर सी के छात्रों को शताब्दी द्वार से एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के रडारपर सॉल्वर गैंग 
बीएड प्रवेश परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की तरफ से एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक सब इंस्पेक्टर दो कांस्टेबल और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। 17 सेक्टरों में जिले को बांटा गया है।

प्रत्येक सेक्टर में जहां एक.एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैए वहीं सर्किल के क्षेत्राधिकारी भी थाना प्रभारियों के साथ सेक्टर में ड्यूटी चेक करेंगे। लिखित परीक्षा में सॉल्वर गैंग को लेकर एसटीएफ भी अलर्ट है। बागपत के अरविंद राणा गैंग के कई युवक एसटीएफ की रडार पर हैं। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि लिखित परीक्षा को देखते हुए एसटीएफ अलर्ट है। सॉल्वर गैंग से जुड़े जो भी लोग हैं उन पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ई रिक्शा और ऑटो को दी अनुमति
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की रविवार को लॉकडाउन है। लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थी व उनके अभिभावकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ई रिक्शा, टेंपो ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई है। 64 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें