महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
हादसा - 2
भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
मेरठ के सरधना में भाई को राखी बांधकर पति के साथ स्कूटी से लौट रही महिला को दस टायरा ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुबकपुर के नजदीक हुआ। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।