UP News: मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, पांच बच्चों समेत 10 की मौत, देखें तस्वीरें
Sun, 15 Sep 2024 12:05 AM IST
सार
मेरठ के जाकिर कालोनी में बारिश से तीन मंजिला भवन जमींदोज हो गया। एक ही परिवार के 15 लोग मलबे में दब गए। इनमें पांच बच्चों समेत 10 की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
मेरठ में गिरा तीन मंजिल मकान और राहत व बचाव कार्य में जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जाकिर कालोनी में गिरा तीन मंजिला मकान और राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमें।
मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. विपिन ताड़ा और पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ की टीम को भी तत्काल बुला लिया गया।
मलबे से निकाली गई एक महिला।
- फोटो : अमर उजाला
मलबे से महिला को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में खलल पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधा आ रही थी।
बचाव कार्य के दौरान होती बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में भी बचाव कार्य जारी रहा।
मौके पर आकर जानकारी लेते डीएम और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर देर रात तक जिले के आला अधिकारी डटे हुए थे।
जैसे ही एक शव निकाला गया, परिजन विलाप करने लगे।
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले डेढ़ साल की बच्ची का शव निकाला गया।
एक महिला को निकालकर ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आसपास और सामाजिक संगठनों के लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे।
एक पीड़ित को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए मौके पर कई एंबुलेंस लगा रखी थीं।
देरा तक जुटी रही एनडीआरएफ की टीम और अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ की टीम के साथ अफसर भी डटे थे।
घटनास्थल का ये रहा मंजर।
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर बारिश के कारण कीचड़ भी पसर गया था। चलना भी मुश्किल हो गया था।
एक महिला को निकालकर अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को लगातार मेडिकल कालेज भेजा जा रहा था।
बुरी तरह जख्मी हुआ एक युवक।
- फोटो : अमर उजाला
मलबे से निकाले गए कई लोगों की हालत गंभीर थी।
हादसे की सूचना पर कमिश्नर भी पहुंच गई थीं।
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा अमला बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहा था।
एक बच्ची को निकालकर ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बचाव कार्य में अपनी पूरी जान लगा दी थी।