फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें

Sat, 08 Aug 2020 10:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पॉश शास्त्रीनगर इलाके में गढ़ रोड स्थित डग आउट रेस्टोरेंट एंड कैफे में चल रहे हुक्का बार में फिर एक बार अश्लीलता की हद पार हो गई। शुक्रवार को दो वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। इन वीडियो में एक युवक दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुक्का पी रहा है और उसका धुआं इन्हीं लड़कियों पर उड़ा रहा है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें- 
विज्ञापन

2 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
वहीं वीडियो वायरल होने पर जागी नौचंदी पुलिस ने कैफे पर छापा मारा। जहां चार युवक और युवतियों के अलावा तीन दंपती मिले। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। लेकिन पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर इन सभी को घर भेजकर कैफे पर ताला लगा दिया और कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

3 of 8
हुक्का बार रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी डग आउट में हुक्का बार चलने की सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची थी। माना जा रहा है कि उस समय हुक्का बार चल रहा था। कैफे में काफी जोड़े मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने यहां से किसी की गिरफ्तारी न बताते हुए कैफे मालिक गांव छबड़िया सरधना निवासी सुमित चौधरी के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर मामले को वहीं निपटा दिया। 

पुलिस का कहना है कि वहां सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं हो रहा था। पुलिस ने लोगों को वहां से भेजकर डग आउट पर ताला लगा दिया। वहीं, शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो की जांच कराने की बात कही कि यह वीडियो कब का है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि डग आउट में पुलिस ने ताला लगाया है। हुक्का बार की कोई परमिशन नहीं है। डग आउट रेस्टोरेंट की पहले भी कई बार शिकायतें आई हैं। पुलिस ने दो दिन पहले मुकदमा दर्ज किया था। छापा मारने के दौरान रेस्टोरेंट में कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। 

4 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
हुक्का बार में उड़ रहे थे अश्लीलता के धुएं
शुक्रवार को दो वीडियो वायरल हुए। जिसमें हुक्का बार चलने के साथ-साथ अश्लीलता के धुएं उड़ रहे थे। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वही हैरत में रह गया। बताया जा रहा है कि अनलॉक होते ही डगआउट में हुक्का बार चालू हो गया था। जहां पर नाबालिग लड़के लड़कियां आकर हुक्का पीते हैं और फिर अश्लीलता करते हैं। युवाओं को नशे के दलदल में झोंका जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
सील होगा कैफे, एसडीएम को जांच 
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने इन वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि यह काफी गंभीर प्रकरण है। जिसकी एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल को जांच सौंपी है। इसके अलावा एमडीए के उपाध्यक्ष को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस भवन की जांच करें। इसके साथ ही जिस परिसर में हुक्का बार चल रहा है, उसे सील किया जाए। 
विज्ञापन

6 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
पॉश इलाकों में पुलिस की सांठगांठ से चल रहे हुक्का बार 
शहर के पॉश इलाकों शास्त्रीनगर, आबूलेन, सदर और बांबे बाजार में पुलिस की सांठगांठ से हुक्का बार चलते हैं। कैफे, रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में युवाओं को नशे के अंधे कुएं में धकेला जा रहा है। पुलिस की छूट के चलते इन हुक्का बार में खूब अश्लीलता भी हो रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर के डगआउट रेस्टोरेंट में हुक्का बार की आड़ में नाबालिग लड़के और लड़कियों के अलाव युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। डग आउट में अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने कई होटलों की जानकारी मांग ली। जिसमें बताया गया कि सदर बाजार के आबूलेन और बांबे बाजार में भी रेस्टोरेंट्स में हुक्का बार चलता था। जहां पर पुलिस ने कई बार छापा मारा। लॉकडाउन के चलते फिलहाल इन होटलों में हुक्का बार बंद होना बताया जा रहा है। हालांकि अनलॉक होते ही होटलों में हुक्का बार शुरू कर दिया गया है। नशे में होने के बाद वहां पर अश्लीलता भी खूब हो रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि होटलों में फिर से चेकिंग और छापामारी कराई जाएगी। हुक्का बार और अश्लीलता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। 

वहीं, एसएसपी अजय साहनी ने लालकुर्ती, सदर बाजार, नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि हुक्का बार के खिलाफ होटलों में अभियान चलाया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें