सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मेधावियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेडल पहनाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
1 of 8
कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में माल्यार्पण करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मेधावियों के गले में बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेडल पहनाए तो उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की मौजूदगी में मेडल मिलने से उनकी आंखें नम हो गईं। 17वें दीक्षांत समारोह में 15 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने 20 मेडल दिए। स्नातक में 254, स्नातकोत्तर में 9 और पीएचडी में 7 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई।
विज्ञापन
3 of 8
स्कूली बच्चों को पुरस्कार देतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पीपल के पौधे को जल देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
4 of 8
पुरस्कार के साथ छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने 15 छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 पदक प्रदान किए। 20 पदकों में से 14 पर बेटियों ने कब्जा जमाया। राज्यपाल ने कहा कि पदक प्राप्त करने में बेटियां आगे हैं। बेटों को और मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 8
कर्मचारियों को दिया गया सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
स्नातक स्तर पर एकेडमिक एवं को-करिकुलर गतिविधियों में संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की छात्रा शिवांगी सक्सेना को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
पुरस्कृत करतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त शिवांगी ने 2 और पदक अपने नाम किए। कार्यक्रम में सरधना विधायक अतुल प्रधान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
7 of 8
मेडल के साथ छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
कुलसचिव प्रो. रामजी सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
बेटी के मेडल को देखते माता-पिता।
- फोटो : अमर उजाला
चार अतिरिक्त प्रायोजित पदक
दीक्षांत समारोह में बीएससी (ऑनर्स) उद्यान की छात्रा महीप कौर को जावित्री देवी मेमोरियल स्वर्ण पदक, बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) के छात्र विशु शर्मा को शशि पाल सिंह मेमोरियल स्वर्ण पदक, बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) की छात्रा शिवांगी को सरिता मेमोरियल स्वर्ण पदक और बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) की छात्रा पूजा गुप्ता को प्रो. शमशेर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।