फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह... मां के साथ पहना मेडल, खुशियों में लगे चार चांद, देखें 10 तस्वीरें

Tue, 03 Sep 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सीसीएसयू में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
1 of 10
दीक्षांत समाराेह में मेडल के साथ छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मंच से टॉपर्स को बुलाए जाने की घोषणा हुई तो तालियों का शोर बढ़ता चला गया। सीसीएसयू में ये पहला मौका था जब कुलाधिपति ने 220 मेधावियों को उनकी माताओं के साथ मंच पर मेडल पहनाए। विवि के 36वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलने से हर किसी का चेहरा खिल गया। 327 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
चंचल शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करतीं राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विवि की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि नैक मूल्यांकन में विवि को ए प्लस-प्लस ग्रेड मिला है। विवि शोध गुणवत्ता व वेब ऑफ साइंस में 39 पेटेंट्स, 52 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू द्वारा विवि देश में 68वीं रैकिंग हासिल कर चुका है। वीसी ने कहा कि खेलो इंडिया में विवि प्रदेश में प्रथम व देश में 15वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

3 of 10
आकाश प्रधान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करतीं राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने बताया कि विवि 222 एकड़ में फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में नवाचारी कार्यक्रमों के अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यरत है। विवि प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान हैं, जो कि सौर ऊर्जा से विद्युत का उत्पादन करता है। उन्होंने विवि की उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन किया।

4 of 10
निक्की बालियान को स्वर्ण पदक दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
पहली बार दो विद्यार्थियों को मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक
विवि कुलपति ने बताया कि पहली बार वर्ष 2024 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक दो विद्यार्थियों को दिया गया। यह पदक एमएससी गणित की चंचल शर्मा व एमएससी गणित के ही छात्र आकाश प्रधान को मिला है। डाॅ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक एमपीएड की छात्रा निक्की बालियान को दिया गया।
विज्ञापन

5 of 10
खुशी शर्मा को स्वर्ण पदक दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
किसान ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित पुरस्कारों में चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार बीएससी कृषि में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी शर्मा और बीएससी कृषि में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वंशज को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

6 of 10
आकांक्षा को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया गया। माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विवि में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं को प्रायोजित स्वर्ण पदक एवं पदक प्रमाणपत्र दिए गए। अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक आकांक्षा को, मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक दीपांशी शर्मा को मिला। विवि परिसर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 छात्र-छात्राओं को प्रायोजित स्वर्ण पदक एवं प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

7 of 10
दीपांशी शर्मा को मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
एमए (अर्थशास्त्र) में अफ्सा राव को, एमए (समाज शास्त्र) में सुप्रिया को, एमएससी (जन्तु विज्ञान) में आस्था राणा को तथा एमए (राजनीति विज्ञान) में शिखा सोम को दिया गया। महाविद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 11 छात्र-छात्राओं को प्रायोजित स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

8 of 10
मेडल के साथ छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
एमए (समाजशास्त्र) में अंजली को और एमए (अर्थशास्त्र) में पूर्विका चौधरी को स्वर्ण पदक दिया गया। इस इस प्रकार कुल 64 प्रायोजित स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि कुलपति स्वर्ण पदक, पदक प्रमाणपत्र एवं विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र वर्ष 2024 में 151 छात्र-छात्राओं को दिया गया।

9 of 10
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
संचालन कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा लक्ष्मीकांत बाजपेयी, बागपत के सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, समस्त कार्यकारी परिषद सदस्य मौजूद रहे।



 
विज्ञापन

10 of 10
मेडल के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
हमें माता-पिता का धन्यवाद देना चाहिए : कलैसेल्वी
मुख्य अतिथि महानिदेशक (सीएसआईआर) एवं सचिव (डीएसआईआर) डाॅ. नल्लाथम्बी कलैसेल्वी ने कहा कि हम सभी भारतीय हैं, इस बात पर हमें गर्व होना चाहिए। हमें अपने माता-पिता का धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने हमें सही शिक्षा, सही शिक्षण संस्थान चुनने का अवसर प्रदान किया। हमें अपने राष्ट्र का धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उसने हमें ऐसा माहौल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारत एक विकासशील देश है। भारत तेजी के साथ विकसित होने की दिशा में अग्रसर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें