भाजपा विधायक दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षितगढ़ में योगेश वर्मा को अधिक वोट मिले
परीक्षितगढ़ ब्लॉक में योगेश वर्मा को अधिक वोट मिले, लेकिन वह बढ़त नहीं बना पाए। 19वें राउंड तक दिनेश खटीक को 74788 और योगेश वर्मा को 67328 वोट मिले। दिनेश खटीक 7460 वोटों से बढ़त बनाए रहे। गुर्जर, ठाकुर, ब्रह्मण, त्यागी, पंजाबी, बंगाली और जाट सहित अन्य जाति वाले क्षेत्रों में दिनेश खटीक ने काफी वोट हासिल की। 23वें राउंड में वह 87138 वोट पा चुके थे तो योगेश वर्मा को 67328 वोट मिल गए थे। यहां तक खटीक ने 10661 वोटों की बढ़त रही।