फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की कैंट सीट ने रचा बड़ा इतिहास, जीत का आंकड़ा देख विपक्ष भी हैरान, भाजपा प्रत्याशी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Fri, 11 Mar 2022 01:40 AM IST
कपिल kapil आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ

सार

Uttar Pradesh Election Result 2022: मेरठ में कैंट के इतिहास में पहली बार वोटों के अंतर की यह सबसे बड़ी जीत है। अमित अग्रवाल ने प्रतिद्वंद्वी मनीषा अहलावत (43960) को 1,18,072 मतों से हराया। अमित ने 1,62,032 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
1 of 7
अमित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कैंट के इतिहास में पहली बार वोटों के अंतर की यह सबसे बड़ी जीत है। अमित अग्रवाल ने प्रतिद्वंद्वी मनीषा अहलावत (43960) को 1,18,072 मतों से हराया। अमित ने 1,62,032 मत प्राप्त किए।

भाजपा 35 वर्षों से इस सीट पर लगातार जीतती आ रही है। वर्ष 2017 में सत्यप्रकाश अग्रवाल ने 1,32,518 मत प्राप्त किए थे। बसपा के सतेंद्र सोलंकी ने 55,899 प्राप्त किए थे। ऐसे में जीत का अंतर 76,619 रहा था। इससे पूर्व ज्यादातर चुनाव में कांटे की टक्कर रही। 
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा के कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के अजीत सिंह ने वर्ष 1974 में 27,866 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। तब भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी ठाकुर दास माले को 16,317 मत प्राप्त हुए थे। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैलाश प्रकाश माले 8678 मत प्राप्त हुए। 
विज्ञापन

3 of 7
अमित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
वहीं 1977 में कांग्रेस के अजीत सिंह माले जीते। उन्होंने 29,659 मत प्राप्त किए। जनता पार्टी के रतन लाल गर्ग को 28328 मत प्राप्त हुए। 1980 में विधानसभा चुनाव में अजीत सिंह सेठी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुनाव लगे और 26,857 मत प्राप्त किए। भाजपा के प्रत्याशी को 9626 मत प्राप्त किए।

4 of 7
मतगणना। - फोटो : amar ujala
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत सिंह सेठी वर्ष 1985 में पुन: चुनाव में 26,134 मत प्राप्त कर विजेता रहे। लोकदल के राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को 11,872 मत प्राप्त हुए। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ के प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर, अमित अग्रवाल और गुलाम मोहम्मद। - फोटो : amar ujala
कैंट सीट पर 1989 में पहली बार भाजपा ने जीत का स्वाद चखा। तब परमात्मा शरण मित्तल को 48,988 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के अजीत सिंह सेठी ने 32,385 मत प्राप्त किए।  वर्ष 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अमित अग्रवाल ने भाजपा से पहली बार 1993 में चुनाव लड़ा। तब भी उन्होंने 71,479 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
मतगणना। - फोटो : amar ujala
1996 में अमित अग्रवाल ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर 73,726 मत प्राप्त किए। बसपा से लड़े रमेश ढींगरा ने 32,680 मत प्राप्त किए थे। 2002 में सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भाजपा के टिकट से 55,952 मत प्राप्त किए। कांग्रेस से चुनाव लड़े रमेश ढींगरा ने 40,517 मत प्राप्त किए। जीत का अंतर लगभग 15 हजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतगणना करते हुए कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
2007 में बसपा से चुनाव लड़े सुनील वाधवा ने 40,621 मत प्राप्त कर भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल को कड़ी टक्कर दी। सत्यप्रकाश अग्रवाल को 56,800 मत प्राप्त हुए। सत्यप्रकाश अग्रवाल वर्ष 2012 में 70,820 मत प्राप्त कर पुन: जीते। बसपा के सुनील वाधवा ने सत्यप्रकाश अग्रवाल को कड़ी टक्कर देते हुए 67,207 मत प्राप्त किए। 2017 में चुनाव मैदान में बसपा के सतेंद्र सोलंकी को 55,899 मत प्राप्त हुए और सत्यप्रकाश अग्रवाल 1,32,518 मत प्राप्त कर जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें