मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम अवैध शस्त्रों की तस्करी के मामले में समीर उर्फ मेंढ़क को पकड़ने के लिए गई थी। मेंढ़क तो घर नहीं मिला, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को वहां पर अवैध रूप शस्त्र बनाने की फैक्टरी मिल गई। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम को देख मेंढ़क का भाई सुलेमान छत से कूद गया। छत से कूदने पर सुलेमान के पैर की हड्डी टूट गई, जिसे हापुड़ रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वहां से भारी मात्रा में तमंचे-पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया है।
गोला कुंआ रिक्शा रोड इस्लामाबाद निवासी समीर उर्फ मेंढ़क व नदीम पुत्र जब्बार निवासी राधना थाना किठौर बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की तस्करी करते है। क्राइम ब्रांच की टीम मेंढ़क की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से लगी हुई थी। सोमवार की तड़के मेंढ़क की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच ने उनके घर पर दबिश मारी। वह घर पर नहीं मिला, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को उसके घर के अंदर चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी मिल गई। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मेंढ़क व नदीम शातिर किस्म के अपराधी है। यह दोनों अवैध शस्त्रों की तस्करी कर धन अर्जित कर रहे है। यही नहीं इनके द्वारा बेचे जा रहे शस्त्रों का विभिन्न तरह की घटनाओं में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
तीन हजार में तमंचा, 20 हजार में पिस्टल
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि यह लोग आटोमैटिक पिस्टल बनाते है। जिसकी कीमत इन लोगों ने 20 से 30 हजार रुपये रखी है। इसी तरह तमंचे को यह यह लोग 2500 से तीन हजार रुपये में बेचते है। पुलिस पूछताछ में मास्टर माइंड युसुफ ने बताया है कि वह अब तक 30 पिस्टल बनाकर बेच चुके है। एसएसपी ने बताया कि जिन लोगों को इन्होंने हथियार बेचे है, उनके नाम-पते जुटाए जा रहे है। ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकें।
विज्ञापन
3 of 6
पकड़े गए हथियार
- फोटो : अमर उजाला
यह शस्त्र हुए बरामद
चार पिस्टल 32 बोर, आठ मैगजीन, आठ देशी तमंचे 315 बोर, तीन ड्रिल मशीन, अर्धनिर्मित शस्त्रों के हिस्से व पुर्जे, शस्त्र बनाने के औजार, दो खराद मशीन, ग्राइंडर मशीन जिसे कमरे में ही सील किया गया है।
4 of 6
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
अब्दुल सलाम पुत्र सलीम निवासी 60 फुटा रोड टावर वाली गली समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट।
जुल्फिकार पुत्र इंसाफ अली निवासी ईरा गार्डन गली नंबर छह थाना ब्रह्मपुरी।
रिजवान पुत्र स्व. जहीरुद्दीन निवासी शोहराब गेट सराय बनी थाना कोतवाली।
मेरठ पुलिस ने दस दिन में तीन अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंड़ाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। इसी के साथ इस धंधे से जुड़े 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अब इन लोगों से हथियार खरीदने वालों का पता लगाने में जुट गई है। एसएसपी का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों से हथियार खरीदने वालों का ब्यौरा मांगा जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकें।