जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आदिल के भाई राशिद ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज था। हर बार अच्छे अंकों से पास होता था। वे उससे पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी करने की बात करते थे, लेकिन वह हर बार सऊदी जाने की बात करता था। वह कहता था कि सऊदी जाकर बहुत पैसा कमाना चाहता है। उसके बाद वापस घर आकर अपना बिजनेस करेगा।
आदिल की लगन और बड़े-बड़े सपने सुनकर वह लोग उसे पढ़ने के लिए पूरी छूट देते थे। वह भाई के सपनों के बारे में बताकर फफक कर रोने लगा। यही हाल उसकी मां और बहनों का भी था। वह भी आदिल की बातों को याद कर फूट-फूटकर रो रहे थे।