फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सरधना में फिर सांप्रदायिक तनाव, छात्रा की मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश, फोर्स तैनात

Thu, 06 Dec 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
sardhana
यूपी के मेरठ से सटे सरधना में छेड़छाड़ से आहत किशोरी की गुरूवार को मौत हो गई। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद सरधना पहुंचा। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
sardhana
दरअसल दीपावली की रात में एक किशोरी को घर में अकेला पाकर दूसरे समुदाय के युवक ने उससे छेड़छाड़ की थी। आरोपी युवक को मौके से दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की थी। वह किसी तरह भीड़ से बच निकला और भाग खड़ा हुआ। इस घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। परिजनों ने रात में ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर प्रशांत ने मामले की गंभीरता से लेकर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दो दिन के बाद आरोपी मिर्दगान निवासी गुड्डू पुत्र ग्यूर को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
sardhana
घटना के बाद से किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती रही। सोमवार को किशोरी की हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर एसएसआई मनोज शर्मा पीड़ित के यहां पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशोरी की हालत बिगड़ने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों में रोष फैल गया। 

4 of 7
sardhana
वहीं, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक ने बताया कि घटना के बाद से किशोरी परेशान थी, जिसके चलते उसके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। वहीं, दूसरे आरोपी पक्ष की तरफ से एक महिला ने भी मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसके ऊपर केरोसिन उडे़लकर आग लगाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। एसएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
sardhana
ताजा जानकारी के अनुसार यह किशोरी पूर्व में बीमारी से ग्रसित चली आ रही है। दूसरे समुदाय के एक आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। लेकिन किशोरी अवसाद में आकर और बीमार हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर एसएसआई सरधना मनोज शर्मा ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

6 of 7
sardhana
सरधना विधायक संगीत सोम ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किशोरी का बेहतर उपचार कराने को कहा, जिसके बाद किशोरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को भी किशोरी की हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं हुआ और गुरूवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sardhana
घटना को लेकर नगर में सामुदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की कई टीमें यहां तैनात की गईं हैं।वहीं किशोरी की मौत की खबर से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें