फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी तनु ने यूपी बोर्ड में ऐसे कायम की बादशाहत, अमर उजाला से बांटे सफलता के राज

Sat, 27 Apr 2019 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी के बागपत जिले की बेटी तनु तोमर ने प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर बादशाहत कायम की है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली तनु से अमर उजाला ने उनकी इस कामयाबी पर उनके अनुभव जानें और सफलता के राज जाने: -
विज्ञापन

2 of 8
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा तनु पंवार ने  97.80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कक्षा बारह की छात्रा तनु की इस कामयाबी पर जहां कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं गदगद हैं वहीं पूरा परिवार फूला नहीं समा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
टॉपर तनु तोमर के कॉलेज प्रधानाचार्य उपेंद्र चौधरी से अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि तनु मेधावी छात्रा हैं। वह हर विषय में अव्वल रहती हैं। अपनी पढ़ाई को लेकर वह काफी गंभीर है और खूब मेहनत करती हैं। 

4 of 8
छात्र युवराज - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के ही युवराज ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश के टॉपर्स की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। सूची में दो विद्यार्थियों को टॉपर्स के रूप में स्थान मिलने के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

5 of 8
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
बारहवीं की टॉपर तनु की इस कामयाबी को साझा करने अमर उजाला संवादाता ने उनसे बातचीत की। टॉपर बनने पर जहां तनु खुद बेहद खुश हैं वहीं उनके परिवार और पड़ोसियों में खुशी का माहौल है। तनु ने कामयाबी का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
टॉपर तनु तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : Amarujala
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की टॉपर तनु तोमर का कहना है कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है। अब वह डॉक्टर बनने के लिए अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेहनत करेंगी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
युवराज-तनु तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : Amarujala
किसान पिता और गृहणी माता का सपना पूरा करने के लिए तनु ने प्रतिदिन 19 से 20 घंटे पढ़ाई की। कक्षा 11 से ही उन्होंने टॉपर बनने का लक्ष्य साध लिया था। इसके लिए उन्होंने तभी से कड़ी मेहनत करना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
तनु के पिता हरेंद्र सिंह फतेहपुर पुट्ठी के छोटी जोत के किसान हैं। माता रूमा देवी गृहणी हैं। तनु कहती हैं कि मम्मी का सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि उन्होंने कभी तनु को घर के कामकाज में नहीं लगाया, हमेशा पढऩे के लिए प्रेरित किया। उसकी पढ़ाई में हमेशा सहयोग किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें