फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पादरी पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा

Tue, 18 Dec 2018 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
Mawana
यूपी के मवाना में एक पादरी पर दो लोगों के धर्मपरिवर्तन कराए जाने को लेकर हंगामा हो गया। यहां ढिकौली रोड पर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप था कि यहां पर पादरी द्वारा दो लोगों का धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है। देखें क्या है पूरा मामला :-

 
विज्ञापन

2 of 8
Mawana
सूचना पर पुलिस पहुंची तथा पादरी समेत आठ लोगों को थाने ले आई। विहिप के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने तथा कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप लगाकर थाने पर धरना शुरू दिया। वहीं, सीओ द्वारा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर मामला शांत हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। साथ ही मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों को छोड दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
Mawana
विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि ढिकौली रोड पर दो लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिस पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता वहां पहुंच गए तथा हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मकान के अंदर से एक पादरी, एक महिला समेत 8 लोगों को थाने ले आई।

 

4 of 8
Mawana
थाने पहुंचने पर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसी दौरान पूछताछ करने पर थाना प्रभारी एवं सीओ ने कार्यकर्ताओं से बाहर जाने के लिए कहा। जिसको लेकर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Mawana
इसी दौरान विहिप के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर व प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर भी वहां पहुंच गए तथा कार्यकर्ताओं के साथ थाने में ही धरना देकर बैठ गए। इनका कहना था कि पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है। वहीं, कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है। हालांकि 15 जिलों में धन आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 8
Mawana
काफी देर तक हंगामा चलने के बाद सीओ के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ तथा धरना समाप्त किया। इस मामले में विहिप नेता योगेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मोहल्ला कल्याण सिंह ढिकौली निवासी प्रमोद कुमार ने उसे घर पर मीटिंग बताकर आमंत्रित किया था। जिस पर वह उनके घर पहुंचा तो पाया कि कुछ लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

7 of 8
लोगों से शांत रहने की अपील करती उड़ीसा की महिला
पादरी समेत दो लोगों पर आरोप लगाया कि वे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर धार्मिक वैमनस्य बढ़ा रहे थे। सभी को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनने के लिए प्रेरित किया। उन्हें ईसाई बनने पर रुपये तथा नौकरी का लालच दिया। इसकी जानकारी अन्य को दी तो जब वे वहां पहुंचे तो उनको भी धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया। इन्होंने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।  यहां पर हंगामा करने वालों में अमर रस्तोगी, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, योगेंद्र कुमार आदि समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

8 of 8
दोनों युवक जिनका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है
एसपी से जांच की मांग  
धर्मपरिवर्तन प्रकरण पर ऑल इंडिया ईसाई महासभा के सदस्य एसपी क्राइम बीपी अशोक से मिले। कहा कि इस प्रकरण में फंसाया जा रहा है। एसपी ने जांच करने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में रॉबिन नॉथ गोलू भाई, पास्टर डेनियल मसील, अनिल, आशुमल, इंद्रजीत लैंबर्ट, संजय कटारिया,  विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें