फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird flu: प्रशासन सतर्क, यूपी में पोल्ट्री फार्म मालिक को किया चौकस, वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू

Wed, 06 Jan 2021 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • पोल्ट्री फार्म मालिकों को किया गया चौकस
  • हैदरपुर वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू
विज्ञापन
1 of 7
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
बर्ड फ्लू को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासन सर्तक हो गया है। वहीं वन विभाग ने प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू कर दी है। अगर कोई प्रवासी या देशी पक्षी नदी किनारे मरा हुआ मिलता है तो उसके शव की जांच कराई जाएगी। पोल्ट्री फार्म मालिकों को भी चौकस कर दिया गया है। इसके लिए  विभाग ने कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हैदरपुर वेटलैंड में सर्दी के मौसम में नदियों के किनारे देशी, विदेशी प्रजातियों के पक्षी आकर डेरा जमाते हैं। गंगा किनारे पक्षियों की भरमार होती है। साइबेरिया, मंगोलिया, रशिया से भी आते हैं। वेटलैंड में 20 हजार से ज्यादा देशी, विदेशी पक्षी आकर डेरा जमा चुके हैं। पक्षियों को देखने के लिए जिलेवासी भी नदियों किनारे आते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
birds, प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिजनौर जिले में पोल्ट्री फार्म का काम भी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। मुर्गी पालन का काम कुछ लोग बड़े स्तर पर कर रहे हैं। केरल से लेकर केरल, गुजरात आदि कई राज्यों में बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों के मरने के मामले सामने  आ रहे हैं। जो इंसानों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। देश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वन विभाग ने कर्मचारियों को नदी किनारे पक्षियों पर नजर रखने को कहा है।

अगर कहीं पक्षी मरे मिलते हैं तो तुरंत उनका पोस्टमार्टम कराकर मरने के कारणों का पता कराया जाएगा। इसके अलावा जो लोग पोल्ट्री फार्म चलाते हैं उन्हें भी बर्ड फ्लू देश में आने के बारे में बता दिया गया है। पक्षियों में कोई बीमारी आने पर तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित करने को कहा गया है।

4 of 7
birds, प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
पक्षियों पर रखी जा रही नजर
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के अनुसार टीम से पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है। टीम को चौकस कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार पोल्ट्री फार्म वालों को सचेत किया गया है। विभाग के कर्मचारी सतर्क हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हस्तिनापुर वेटलैंड में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
हैदरपुर वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू
बर्ड फ्लू  को लेकर गंगा बैराज स्थित   हैदरपुर वेटलैंड पर आ रहे प्रवासी पक्षियों की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। गंगा बैराज के निकट स्थित हैदरपुर वेटलैंड इन दिनों प्रवासी पक्षियों से गुलजार है।

वेटलैंड में 50 से ज्यादा विदेशी प्रजातियों के हजारों पक्षी इन दिनों पर्यटकों  के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारी भी एक्टिव हो गए हैं। हैदरपुर वेटलैंड पर एक टीम गठित की  गई है जो पक्षियों की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
हैदरपुर वेटलैंड करीब 15 किमी के दायरे में गंगा किनारे फैला है। इसमें पक्षियों को देखने के 12 वॉच हट व एक वॉच टावर बनाया गया है। अब तक  यहां 235 से अधिक प्रजाति के पक्षियों की पहचान हो चुकी है, जिसमें  96 प्रवासी पक्षी व 139 अप्रवासी पक्षी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेटलैंड में पहुंचे प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए टीम का गठन किया गया है, जो लगातार पक्षियों पर नजर रख रही है। हालांकि हैदरपुर वेटलैंड में कोई भी पक्षी मृत नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड पर विदेशी प्रजातियों के पक्षियों का आना  जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें