लक्षद्वीप
- फोटो : Amar Ujala
मालदीव सरकार व मंत्रियों की निकाली शव यात्रा
सीसीएसयू के छात्रों ने सोमवार को मालदीव सरकार और उनके मंत्रियों की शव यात्रा निकाली। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के मंत्रियों की अशोभनीय टिप्पणी का चौतरफा विरोध हो रहा है।
छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व काफी संख्या में छात्र तेजगढ़ी चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां से मालदीव सरकार व उनके मंत्रियों की शवयात्रा निकाली, जो विवि के मुख्य गेट पर पहुंची। दाह संस्कार की सांकेतिक क्रियाएं कर छात्रों ने नारेबाजी की। इस दौरान दिवाकर सैनी, आशु गोस्वामी, सौरभ राजपूत, माइकल, रजत ठाकुर, रितिक, प्रशांत, सचिन, विनय, गौरव, रवि प्रधान आदि मौजूद रहे।