फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: रालोद का चुनावी शंखनाद, ठिठुरती ठंड में भी युवा संसद में जुटी भारी भीड़, गदगद हुए नेता

Sun, 07 Jan 2024 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद की ओर से आज मेरठ में युवाओं से संवाद किया गया। पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी आज मेरठ से लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो सबसे पहले अग्निवीर भर्ती योजना को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 6
रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम का आयोजन डाबका मोड साईं धाम कॉलोनी मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी दोपहर को कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे। ठिठुरती ठंड के बावजूद मेरठ, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से युवा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है।

4 of 6
रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि मेरठ में भी मोदी योगी से ज्यादा काबिल नौजवान है। जयंत चौधरी ने युवाओं से 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रदेश से लेकर देश तक नौजवानों की लड़ाई को लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
कहा कि सरकार बनी तो अग्निवीर भर्ती योजना को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार दिया जाएगा। यह कहां का कानून है कि 21 साल की उम्र में आप वोट दे सकते हैं लेकिन विधायक एमपी का चुनाव नहीं लड़ सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
RLD - फोटो : Amar Ujala
इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों को भी 21 साल में ही एमपी और विधायक का चुनाव लड़कर नेतृत्व सोप जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार मिलेगा  वह संसद में अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे विपक्षी मजबूत है और ताकतवर है, इसलिए हमें भी उनका 2024 में मुकाबला पूरी ताकत के साथ करना है और युवा शक्ति में वह ताकत मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें