मोहाली में 28 सितंबर से आयोजित होने वाली एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की चयन सूची रविवार को जारी हुई। यूपीसीए द्वारा जारी सूची में मेरठ से पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी भामाशाहपार्क में अभ्यास करते हैं। यूपी टीम में निर्देश, दमदनदीप, ईशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान के नाम शामिल किए गए हैं। शहर से पांच खिलाड़ियों के चयन पर शहर के खेलप्रेमियों में उत्साह है। वहीं खिलाड़ियों के परिजनों के खुशी का माहौल है।
इनमें अंडर-16 क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट झटकने वाले फिरकी गेंदबाज निर्देश व दाएं हाथ के लेग स्पिन के माहिर दमनदीप शानदार खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेनवार्न दमनदीप की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। सभी पांचों खिलाड़ी भविष्य में मेरठ का नाम रोशन करने को बेताब हैं।
बता दें कि दाएं हाथ के लैग स्पिन के माहिर दमनदीप बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। दमनदीप के एक मैच के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर माइकल वान ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने दमनदीप के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मैं नहीं जानता कि यह बच्चा कौन है, लेकिन मैनें अब तक इससे बेहतरीन लैग स्पिनर नहीं देखा।
विज्ञापन
3 of 5
ईशू शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कोच संजय रस्तौगी ने बताया मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है। यूपी में आधी टीम मेरठ से है, ये खुशखबरी है। भामाशाहपार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है नई पौध क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने के लिए बेताब है। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी मोहाली में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं।
4 of 5
सत्यम चौहान
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 क्रिकेट में कड़ा कम्पटीशन होता है। ऐसे में मेरठ के 5 खिलाड़ियों का चयन उत्साह भरा है। इस नई पौध के नाम कई बड़ी उपलब्धि हैं। जिसमें 10 विकेट लेने वाले निर्देश व दमनदीप के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि अंडर -19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ ट्रॉफी देश की महत्वपूर्ण ट्रॉफी में से एक है। कई बड़े क्रिकेटर वीनू मांकड़ ट्रॉफी में जलवा बिखेर चुके हैं। जिसमें भुवनेश्वर, प्रियम, कार्तिक सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।