फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंका देने वाले दो बड़े स्टिंग, अमर उजाला ने ऐसे खोली रिटायर्ड अफसरों की पोल, ये है पूरी सच्चाई

Wed, 19 Jun 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अमर उजाला की टीम ने हाल ही में दो ऐसे बड़े स्टिंग किए हैं जिनकी हकीकत जानकर बड़े- बड़े अधिकारी भी हैरान रह गए। ताजा मामला शहर के वीआईपी इलाके में रईसजादों की कोठियों में चल रहे सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ है। अमर उजाला की टीम ने बीते सोमवार को स्टिंग किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। इससे पहले भी अमर उजाला ने ऐसे ही एक बड़े रिटायर्ड अफसर की पोल खोली थी। कोठियों में बुलाई जाती हैं विदेशी लड़कियां...! अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 11
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
केस- 1
मेरठ के वीआईपी इलाके में रईसजादों की कोठियों में सेक्स रैकेट का गंदा धंधा चल रहा है। विदेशी लड़कियां तक कोठियों में बुलाई जाती हैं। पैसा कोठी में जमा कर लड़कियों को ले जाने की भी इजाजत है। अमर उजाला ने शहर के पॉश इलाकों में चल रहे सेक्स रैकेट का बीते सोमवार को स्टिंग किया। सेक्स रैकेट चलाने वाला एक आरोपी एलआईसी से रिटायर्ड अधिकारी तो दूसरा होटल मालिक बताया गया।
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के पॉश इलाके आबूलेन और शास्त्री नगर में कोठियों में देह व्यापार के काले कारनामे का भंडाफोड़ होने पर परत दर परत खुलने लगी हैं। यहां गढ़ रोड स्थित महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट चल रहा है। एक व्यक्ति खुद को होटल मैनेजर बताकर बाहर से लड़कियां बुलाने की सौदेबाजी करता है। इसका एक वीडियो अमर उजाला के पास है।

4 of 11
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आबूलेन, साकेत और शास्त्रीनगर की कोठियों में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला ने सोमवार को स्टिंग करके किया था। गढ़ रोड पर एक महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट चलना बताया गया। अमर उजाला ने इसकी छानबीन की तो चौंकाने वाली बात सामने आई।
विज्ञापन

5 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सेटिंग से चलता है धंधा 
वीआईपी लोगों की कोठियों और होटलों में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी पुलिस के पास भी है। पुलिस की साठगांठ से यह धंधा शहर में चल रहा है। इस धंधे को चलाने वाले ठेकेदार कहते हैं कि थाना पुलिस के पास वह मोटा पैसा पहुंचाते हैं जिसके चलते पुलिस खामोश रहती है।
विज्ञापन

6 of 11
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विनोद का फैला नेटवर्क 
आबूलेन निवासी विनोद का शहर में बड़ा नेटवर्क फैला है। कोठियों से लेकर होटलों तक कहां-कहां लड़की जानी हैं, इसकी पूरी जानकारी विनोद को है। आरोपी विनोद ने बताया कि लोकल लड़की को दो हजार रुपये तक देते हैं। जबकि विदेशी लड़की पांच हजार रुपये लेती है। अमर उजाला स्टिंग में विनोद लोकल व विदेशी लड़कियों की अलग-अलग कीमत बता रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी - फोटो : अमर उजाला
केस- 2
आइए उस रिटायर्ड अफसर की कोठी का सच जानते हैं जिस हैवान की काली करतूतों का अमर उजाला ने खुलासा किया तो पुलिस अधिकारी हैरान रह गए थे। जिसे भी इस हैवान की कोठी का काला सच पता चला वह दंग रह गया था। ये हैवान पिछले तीन साल से बच्चियों के साथ दरिंदगी कर रहा था। इस शर्मनाक घटना ने सबको झकझोर दिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

8 of 11
लाल घेरे में हैवान विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
हैवान विमल चंद ने मेरठ में निठारी जैसा कांड किया। बच्चियों से बचपन छीनकर विमल चंद ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

9 of 11
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार के हैवान विमल चंद को लेकर परत दर परत सनसनीखेज खुलासे हुए थे। आलम ये था कि उसकी सभी काली करतूतों को सार्वजनिक भी नहीं की जा सकता था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि बच्चियों को एनर्जी की दवाई बताकर नशीली गोलियां खिलाई जाती थीं।

10 of 11
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड अफसर की यह वही आलीशान कोठी है, जिसमें वह बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। इस कोठी के भीतर का राज जब लोगों के सामने आया तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
दरिंदे विमल चंद की कोठी में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। आरोपी की कोठी का अंदर का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए थे। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले थे। वहीं हैवान ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह बच्चियों पर मोटा पैसा खर्च करता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें