फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder Case: नाबालिग छात्र समेत दो गिरफ्तार, कातिल ने कबूला जुर्म, सामने आई हत्या की बड़ी वजह

Thu, 19 Jan 2023 08:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
मेरठ में गढ़ रोड स्थित सोमदत्त विहार के सामने बीएससी के छात्र कार्तिक भड़ाना की हत्या के मामले में नाबालिग छात्र सहित दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया। हिरासत में लिए गए तीसरे छात्र को पुलिस ने क्लीनचिट देकर थाने से छोड़ दिया। 

वहीं, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिवार के लोग शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव फफूंडा खरखौदा ले गए, जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

2 of 6
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मूलरूप से फफूंडा गांव निवासी कार्तिक भड़ाना अपने परिवार के साथ प्रवेश विहार में रहते थे। कार्तिक अपने दोस्त के ममेरे भाई की सगाई के कार्यक्रम में जाने की तैयारी में था। इसी दौरान दूसरे दोस्त उमंग ने फोन कर कार्तिक को सोमदत्त विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास बुला लिया। जहां पर वरुण, उसका भाई तरुण और गौरव उर्फ बाबा समेत अन्य छात्र पहले से मौजूद थे। जिनका कार्तिक के दोस्त आकाश उर्फ अक्की, सोपिन के साथ 11वीं की छात्रा को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिसफोर्स तैनातय़ - फोटो : amar ujala
इस दौरान छात्रों के दोनों गुटों के बीच मारपीट, पथराव व चाकूबाजी हो गई। जिसमें वरुण, तरुण, गौरव सहित अन्य ने मिलकर कार्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें कार्तिक की मौत हो गई।

4 of 6
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
कार्तिक की हत्या के बाद सोमदत्त विहार गेट पर बवाल हो गया था। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर पुलिस से हाथापाई कर दी थी। भीड़ ने एक युवक को आरोपी बताकर पीटना शुरू कर दिया, जिसको लेकर करीब 30 मिनट तक अराजकता हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
कार्तिक के चाचा की तहरीर पर वरुण, तरुण, गौरव और आकाश उर्फ अक्की समेत छह छात्रों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि नामजद तरुण शर्मा और एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में तरुण ने बताया कि छात्रा को लेकर उसके भाई वरुण का आकाश उर्फ अक्की से विवाद हुआ था। जिस पर छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी हुई, जिसमें कार्तिक की हत्या हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें