फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: गर्लफ्रेंड के चक्कर में गई जान, BSC के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही तोड़ दिया था दम

Thu, 19 Jan 2023 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
छात्रा की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
मेरठ में हुई बीएससी के छात्र की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, ग्यारहवीं की छात्रा का इंटर के छात्र सोपिन के साथ प्रेम-प्रसंग है। बताया गया कि सोपिन का दोस्त कार्तिक है।

वहीं एक सप्ताह पहले सोपिन ने अपने दोस्त कार्तिक और अन्य साथियों से बताया कि उसकी प्रेमिका को जागृति विहार निवासी वरुण परेशान कर रहा है। वह बार-बार प्रेमिका पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। जिस पर वरुण को सबक सिखाने का प्लान सोपिन और उसके दोस्तों ने बनाया था। छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तभी पुलिस को ये सभी जानकारी मिली।
विज्ञापन

2 of 8
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि कार्तिक का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन दोस्त की प्रेमिका का विवाद मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन

3 of 8
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
चाकू से वार कर मार डाला
मेडिकल कॉलेज के सामने सोमदत्त विहार गेट पर बुधवार शाम को बीएससी के छात्र कार्तिक भड़ाना (23) पुत्र संजय भड़ाना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं गुस्साए छात्रों और पीड़ित परिवार ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर बवाल कर दिया था। एसएसपी सहित पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल थाने से घटनास्थल तक पीएसी बल लगाना पड़ा। 

4 of 8
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि जागृति विहार के एक कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा को लेकर छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी हुई है। जिसमें एक पक्ष के छात्रों ने कार्तिक की चाकू मारकर हत्या की है। हत्या में दो भाइयों सहित तीन छात्रों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

5 of 8
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मूलरूप से खरखौदा के फफूंडा गांव निवासी संजय भड़ाना परिवार के साथ गढ़ रोड स्थित प्रवेश विहार में रहते हैं। संजय की प्रवेश विहार में किराना की दुकान है। उनके दो बेटे अभय, कार्तिक और दो बेटी ऋतु, अनिता हैं। छोटा बेटा कार्तिक माछरा कॉलेज में बीएससी कृषि का छात्र था। बुधवार शाम कार्तिक अपने दोस्त के मामा की सगाई में जा रहा था। दोस्त उमंग ने कार्तिक को फोन करके सोमदत्त विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास बुलाया। वहां पहले से ही दूसरे पक्ष का वरुण अपने साथियों के साथ खड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि दोनों पक्ष का आमना-सामना सोमदत्त विहार गेट पर हुआ। कहासुनी होने पर कार्तिक के दोस्त की कार पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। जिस पर दोनों में मारपीट और चाकूबाजी हो गई। जागृति विहार निवासी तरुण और उसके भाई वरुण सहित अन्य साथियों ने कार्तिक को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। कार्तिक की मौके पर मौत हो गई। आरोपी छात्र धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिसफोर्स तैनातय़ - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी मिलते ही कार्तिक के अन्य दोस्त और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर गुस्साए छात्रों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। माहौल को देखते हुए पीएसी और क्यूआरटी तैनात कर दी।
विज्ञापन

8 of 8
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि हत्या में दो छात्र वरुण और उसके भाई तरुण सहित तीन नाम सामने आए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तैनात की गई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें