बागपत ट्रिपल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
बेटे को मिले फांसी, तभी कलेजे को मिलेगी ठंडक
परिवार में पति व दो बेटियों के शव को देख पूरी रात शशिप्रभा रोती रही। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसने कहा कि ऐसे बेटे को फांसी की सजा होनी चाहिए, जिसने पूरा परिवार उजाड़ दिया। उसे फांसी की सजा होगी तो उसके कलेजे को ठंडक मिलेगी। शशिप्रभा का कहना है कि जिस तरह हत्याओं को अंजाम दिया गया है, उसमें अमरपाल के साथ रहने वाला एक युवक भी शामिल है। एक साथ तीन को अकेला नहीं मार सकता है। आरोप लगाया कि जिस तरह से हत्या में फाली, चाकू का इस्तेमाल किया गया है, उससे साथ में कोई अन्य युवक जरूर होगा।