फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे में तीन जिंदगियां खत्म : पति-पत्नी में हुई थी मारपीट, फिर पेड़ से लटकी मिलीं मां-बेटियों की लाशें

Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
चार साल पहले एक मिस कॉल से शुरू हुई हापुड़ के धौलाना थानाक्षेत्र के बझेड़ा गांव निवासी आयशा और खरखौदा के गोविंदपुर गांव के ड्राइवर मुश्ताक की प्रेम कहानी का मंगलवार शाम खौफनाक अंत हो गया। आयशा और उसकी दो मासूम बेटियों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले। घटनास्थल का पहुंचे ग्रामीण बोले कि हत्या के बाद शव पेड़ पर लटकाए गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala
पूरा घटनाक्रम देखकर पुलिस भी हत्या की जांच करने की बात कह रही है। पुलिस की सूचना पर मायके से आयशा के भाई नफीस पहुंचे और कहा कि उसने परिवार की मर्जी बगैर निकाह किया था। उससे परिवार का कोई वास्ता नहीं।  पुलिस के मुताबिक मुश्ताक ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले आयशा की मिस कॉल आई थी। जिसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई व प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने परिवार की मर्जी बगैर निकाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 9:00 बजे मुश्ताक का आयशा से झगड़ा हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala
आयशा घर में आग लगाकर मरने की बात कह रही थी। उसने कुछ कपड़ों में आग लगा दी थी। मुश्ताक की सूचना पर पुलिस पहुंची। सात घंटे बाद करीब 4:00 बजे आयशा व उसकी दोनों बच्चियों के शव एक ही पेड़ पर फंदे पर लटके मिले। बताया कि दो घंटे मुश्ताक पुलिस के साथ अपनी पत्नी को ढूंढने में शामिल था, लेकिन पांच घंटे वह कहां था। इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। मुश्ताक के पास कोई मोबाइल भी नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसके बच्चियों ने आत्महत्या नहीं की है। यह हत्या हो सकती है। आत्महत्या दर्शाने के लिए शवों को पेड़ पर लटकाया है।

 

4 of 5
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala
आयशा और उसकी दो बेटियों की मौत के मामले में कई सवाल सुलग रहे हैं। अगर आत्महत्या की थ्योरी को सही मानें तो फिर 17 फीस ऊंचे शीशम के पेड़ पर वह
कैसे चढ़ी। सीओ किठौर अमित कुमार का कहना है कि यह संदेह के दायरे में है। सीओ के मुताबिक महिला ने घर में आग लगाने का प्रयास भी किया था, इसी सूचना
पर यूपी 112 की गाड़ी पहुंची थी। कुछ कपड़े भी जले हुए घर में मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala
मुश्ताक पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। आयशा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें