फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना

Fri, 18 Nov 2022 11:52 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में पुलिस ने काटे चालान। - फोटो : amar ujala
यातायात माह में भी शहर का ट्रैफिक सिस्टम पटरी पर नहीं आ पा रहा है। मेरठ शहर के सिर्फ आठ आईटीएमएस चौराहों पर ही 17 दिन के अंदर 8186 लोगों का चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किया गया। इन पर 64.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं शहर के अन्य इलाकों में चालान काटकर यातायात पुलिस ने करीब 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
  
एक नवंबर से यातायात माह चल रहा है। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, पर इसका असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, पहले 17 दिन में 1.02 करोड़ रुपये के चालान काटे गए। इनमें लालबत्ती वाले आठ चौराहों पर 64.15 लाख के चालान हुए है। इन चौराहों पर माइक के जरिये यातायात के नियम के बारे में लोगों को बताया जाता है, इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ समाचार। - फोटो : amar ujala
आठ चौराहों पर काटे गए चालान  
जेब्रा क्रॉसिंग : 4507
बिना हेलमेट : 2937
दोपहिया पर तीन सवारी : 257
विपरीत दिशा में चलने पर : 484

4 of 5
मेरठ समाचार। - फोटो : amar ujala
जिले में 24 ब्लैक स्पॉट, पुलिस सतर्क नहीं
जिले में 24 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। एनएच-58 हाईवे पर आठ, मवाना रोड पर चार, गढ़ रोड पर तीन, शहर में सात और हापुड़ रोड पर दो ब्लैक स्पॉट हैं। हादसे होने के बाद पुलिस ब्लैक स्पॉट पर सिग्नल, साइन बोर्ड और लाइट लगाने की बात कहती है, लेकिन होता कुछ नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
लोगों के लिए है अभियान 
लोग यातायात नियमों का पालन करें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लापरवाही करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। यातायात पुलिस को ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें